अपडेटेड 27 September 2023 at 16:22 IST
The Great Khali ने अपने ही ढाबा पर क्यों लगा दी ऐसी भयंकर आग? सोशल मीडिया पर Video मचा रहा बवाल
रेस्लिंग की दुनिया में अपने नाम का लोहा मनवा चुके दिलीप सिंह राणा यानी "द ग्रेट खली" का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
The Great Khali: रेस्लिंग की दुनिया में अपने नाम का लोहा मनवा चुके दिलीप सिंह राणा यानी "द ग्रेट खली" का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खली इस वीडियो में खाना बनाते हुए यानी कुकिंग करते दिख रहे हैं। लेकिन तभी उनके किचन में ऐसी आग लगती है कि जिसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें ...
- द ग्रेट खली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल
- इस वीडियो में द ग्रेट खली अपने ढाबे में कर रहे कुकिंग
- लेकिन कुंकिंग के दौरान द ग्रेट खली के ढाबे में लगती है आग
रिंग में तो द ग्रेट खली के कौशल को सभी जानते हैं लेकिन कुकिंग के मामले में द ग्रेट खली किसी से कम नहीं है। खली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजा से वायरल हो रहा है जिसमें वे किचन में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि द ग्रेट खली ने अपने नाम से एक ढाबा भी खोला है।
वह गैस पर रखे फ्राइंग पैन को उठाकर उसमें कलछुल गुमाते हैं कि तभी पैन में आग लग जाती है। ऐसे में खली फटाफट पैन को गैस से हटा देते हैं। लेकिन इतनी देर में आग काफी जोरदार हो जाती है। खली के पीछे मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर जोर-दोर से हंसने लगते हैं, जबकि ग्रेट खली सोच में पड़ जाते हैं कि आग इतनी ऊंची कैसे उठ गई। अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
द ग्रेट खली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
सिर्फ एक दिन में ही इस वीडियो को 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हजारों दर्शकों ने अपने दिलचस्प कमेंट से कमेंट सेक्शन को भर दिया है, जिससे नेशनल सेंसेशन के अप्रत्याशित कुलिनरी एडवेंचर के बारे में चर्चा बढ़ गई है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 September 2023 at 16:11 IST