अपडेटेड 1 February 2023 at 15:21 IST

Sports Budget 2023: खेल जगत के लिए अब तक का ऐतिहासिक बजट; इतने करोड़ बढ़ी राशि, विस्तार से जानिए

Sports Budget 2023-24: खेल जगत के लिए इस बार का बजट ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि इसमें पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 300 करोड़ से अधिक की भारी वृद्धि देखी गई है।

Follow :  
×

Share


PC: PTI | Image: self

Sports Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार, 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। खेल जगत के लिए इस बार का बजट ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि इसमें पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 300 करोड़ से अधिक की भारी वृद्धि देखी गई है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministery) ने खेल क्षेत्र के लिए 3397.32 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो इस साल के एशियाई खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले एक बड़ा प्रोत्साहन के रूप में आया है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) को पिछले साल से 132.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी मिली है, जबकि 2022-23 में 7.41 करोड़ रुपये के बजट में कटौती की थी। 

बजट में खेल के लिए क्या?

SAI को इस साल के खेल बजट में 785.52 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। इस बीच, खेलो इंडिया को इस साल के खेल बजट में सबसे ज्यादा 1045 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है। बाकी राष्ट्रीय खेल महासंघ (325 करोड़ रुपये), राष्ट्रीय सेवा योजना (325 करोड़ रुपये) और राष्ट्रीय खेल विकास कोष (15 करोड़ रुपये) के लिए रखे गए हैं।

खेल बजट 2023-24

  • खेलो इंडिया: 1045 करोड़ रुपये
  • साई: 785.52 करोड़
  • राष्ट्रीय खेल संघ: 325 करोड़
  • राष्ट्रीय सेवा योजनाः 325 करोड़
  • राष्ट्रीय खेल विकास कोष: 15 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि 2022-23 में, वित्त मंत्रालय ने खेल क्षेत्र के लिए 3062.60 करोड़ रुपये आवंटित किए, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 300 करोड़ रुपये अधिक था। मंत्रालय ने 2021-22 में खेल क्षेत्र के लिए 2757.02 करोड़ रुपये अलग रखे थे।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने जैसे ही की ये घोषणा तालियों से गूंज उठा संसद भवन, जानिए आम जनता को इससे क्या लाभ होगा

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 February 2023 at 15:09 IST