अपडेटेड 21 November 2023 at 10:44 IST

वर्ल्ड कप हार से टूटे शुभमन गिल को बहन ने ऐसे किया चीयर, बोलीं- ‘दर्द लंबे समय तक रहेगा लेकिन…’

World Cup 2023 Final: जब शुभमन गिल ने अपना दुख जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया तो उनकी बहन शाहनील उन्हें हौसला देती नजर आईं।

Follow :  
×

Share


Shahneel Gill consoles brother Shubman Gill image- shahneelgill/instagram, @beliketweety/X | Image: self

World Cup 2023 Final: टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 जीतने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर कर दिया। भारतीयों का दिल भले ही टूट गया हो लेकिन वह टीम इंडिया के शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें जमकर सराह रहे हैं। इस बीच, यंग क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने हार पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया था जिसपर उनकी बहन शाहनील गिल (Shahneel Gill) ने रिएक्ट किया है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • वर्ल्ड कप 2023 हार से टूटा शुभमन गिल का दिल
  • इमोशनल भाई को सपोर्ट करती दिखीं शाहनील गिल
  • 16 घंटे बाद भी उतना ही दर्द हो रहा जितना उस रात हुआ- शुभमन गिल

(image- @ShubmanGill/X)

वर्ल्ड कप 2023 हार से टूटा शुभमन गिल का दिल

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हरा दिया और 6 विकेट से मैच जीतकर छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई। ये पूरे भारत के लिए भावुक कर देने वाला समय है। टीम इंडिया के खिलाड़ी अभी तक हार के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। इसी सदमे को लेकर शुभमन गिल ने सोमवार को पोस्ट किया था जो वायरल हो गया।

इमोशनल भाई को सपोर्ट करती दिखीं शाहनील गिल

जब शुभमन गिल ने अपना दुख जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया तो उनकी बहन शाहनील उन्हें हौसला देती नजर आईं। उन्होंने भाई के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा है जिसने फैंस का दिल छू लिया।

शाहनील गिल लिखती हैं- “वो कोई आसान रात नहीं थी और इसका जख्म लंबे समय तक दुख देगा लेकिन टीम ने अपना बेस्ट दिया और कभी-कभी सफर नतीजे से ज्यादा अहम होता है। हमारे फॉरेवर चैंपियन के लिए”।

16 घंटे बाद भी उतना ही दर्द हो रहा जितना उस रात हुआ- गिल

शुभमन गिल ने टीम इंडिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- “लगभग 16 घंटे हो गए लेकिन अभी भी उतना ही दर्द हो रहा है जितना पिछली रात हुआ था। कभी-कभी अपना सब कुछ दे देना काफी नहीं होता। हम अपने अंतिम लक्ष्य से पीछे रह गए लेकिन इस यात्रा में हर कदम हमारी टीम की भावना और समर्पण का सबूत रहा है। हमारे अविश्वसनीय फैंस के लिए, हमारे उतार-चढ़ाव में आपका अटूट समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह अंत नहीं है, यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक हम जीत नहीं जाते। जय हिन्द!” 

ये भी पढ़ेंः भारत के साथ जो हुआ उसपर शुभमन गिल को अभी तक नहीं यकीन, भावुक पोस्ट कर किया बड़ा वादा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 November 2023 at 10:44 IST