अपडेटेड 24 August 2023 at 21:12 IST
प्रज्ञानंद ने शतरंग की चाल से दुनिया को बनाया दीवाना, बहन ने रिपब्लिक से कहा- 'मुझे अपने भाई पर गर्व'
R Praggnanandhaa: शतरंज विश्व कप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराने वाले आर प्रज्ञानंद की बहन वैशाली ने रिपब्लिक से खास बातचीत की।
Chess World Cup R Praggnanandhaa: शतरंज वर्ल्ड कप 2023 में भारत के आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रच दिया। फाइनल में भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन दुनिया के नंबर-1 चेस खिलाड़ी मैग्रेस कार्लसन को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीतकर पूरे भारत को गौरवान्वित किया।
खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
- आर प्रज्ञानंद ने शतरंज विश्व कप में रचा इतिहास
- पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
- शतरंज विश्व कप में प्रज्ञानंद ने जीता सिल्वर मेडल
प्रज्ञानंद की बहन ने रिपब्लिक से की बातचीत
शतरंज विश्व कप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराने वाले आर प्रज्ञानंद की बहन वैशाली ने रिपब्लिक से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज उनके भाई ने जो किया उसपर उन्हें और पूरे परिवार को गर्व महसूस हो रहा है।
प्रज्ञानंद की बहन ने कहा, ''आज मेरी उससे बात नहीं हुई। पहले गेम में वह उसे दूर धकेल रहा था लेकिन समय की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। लेकिन उन्होंने कड़ी टक्कर दी और हमें उन पर बहुत गर्व है।' यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा। हमें प्राग पर बहुत गर्व है। पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा था. कल रात हमने खेल के बारे में चर्चा की और मैंने उससे कहा कि इसका आनंद उठाओ।
अनुराग ठाकुर ने प्रज्ञानंद को दी बधाई
केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रगनानंद को वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्विटर के जरिए लिखा कि भारतीय शतरंज प्रतिभा को 2023 फिडे विश्व कप में शानदार सफर के लिए, उपविजेता के रूप में समापन और नए मील के पत्थर स्थापित करने के लिए बधाई।
आपकी चाल कौशल दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच चमक उठा, क्योंकि आपने रोमांचकारी खेल और टाई-ब्रेकर के बीच अपने विरोधियों को रोमांचक बुद्धिमत्ता के प्रदर्शन में सराहनीय रूप से मात दी।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 August 2023 at 21:12 IST