अपडेटेड 3 September 2021 at 12:42 IST

प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक में जीता सिल्वर मेडल, जेपी नड्डा बोले- 'भारत के लिए एक और गर्व का पल'

शनिवार को टोक्यो पैरालंपिक भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीता, जिसके बाद जेपी नड्डा ने बधाई दी।

Follow :  
×

Share


| Image: self

टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics 2020) में आज का दिन भारतीय एथलीटों के नाम रहा। भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  देश की झोली में दो पदक डाल दिए हैं। शनिवार को टोक्यो पैरालंपिक भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने सिल्वर पदक तो वहीं इस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी अवनि लेखरा ने कांस्य पदक जीता है। इस खुशी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों ही एथलीटों को ट्वीट कर बधाई दी है। 

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत के लिए एक और गर्व का पल। टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई। आपकी उपलब्धि पर देश गौरवान्वित है।' 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि भारत के लिए गर्व का क्षण! बधाई हो अवनी लेखारा। पैरालिंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल फाइनल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। अविश्वसनीय प्रदर्शन। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

प्रवीण कुमार ने जीता सिल्वर 

भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप (T64) प्रतियोगिता में देश के लिए सिल्वर पदक जीता है।भारतीय एथलीट ने ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में 2.07 मीटर की छलांग लगाकार देश के लिए देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का किया। इसके साथ ही भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद प्रतियोगिता में तीसरा मेडल जीत लिया। 

इसे भी पढ़ें: Tokyo Paralympics: प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

अवनि लेखरा ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक 2020 यानी कि चल रहे इस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी अवनि लेखरा ने देश के लिए एक और मेडल जीता है। अवनि ने आज देश के लिए कांस्य पदक जीता है। मअवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। 

आपको बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत अबतक 12 पदक जीत चुका है, जिसमें दो गोल्ड, छह सिल्वर और चार कांस्य पदक शामिल हैं।  

Published By : Ritesh Mishra

पब्लिश्ड 3 September 2021 at 12:42 IST