अपडेटेड 25 August 2021 at 11:01 IST

'गोल्डन बॉय' नीरज को XUV700 दीजिए', ट्विटर पर यूजर ने की डिमांड तो आनंद महिंद्रा ने फौरन दिया ये आदेश

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहते हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। इसके अलावा वो भारतीय खिलाड़ियों को कार गिफ्ट करने को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

Follow :  
×

Share


PC-AP | Image: self

Tokyo Olympics में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड (Gold Medal) जीतकर भारत को ट्रैक एंड फील्‍ड स्‍पर्धा में पहली बार मेडल दिलाया है। जेवलिन थ्रो यानी भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंका। उनकी इस उपलब्‍धि पर पूरे देश में जश्‍न का माहौल है। वहीं नीरज चोपड़ा पर इनामों की भी बारिश हो रही है। इस बीच माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक यूजर ने 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा के लिए महिंद्रा एक्‍यूवी700 (Mahindra XUV700) की डिमांड कर दी। बस क्‍या ट्वीट आते ही महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने फौरन इसका जवाब दिया। 

आनंद महिंद्रा ने कहा- 'नीरज चोपड़ा के लिए XUV700 तैयार रखें'

जैसे ही यूजर ने आनंद महिंद्रा से ये डिमांड रखी, उन्‍होंने तुरंत इसपर हामी भर दी। आनंद महिंद्रा ने कंपनी से कहा 'नीरज चोपड़ा के लिए एक्‍सयूवी700 तैयार रखें'। उन्होंने कंपनी के वरिष्‍ठ अधिकारी को टैग भी किया। महिंद्रा ने ट्विटर यूजर को रिप्‍लाई करते हुए लिखा- 'हां सचमुच, हमारे गोल्डन एथलीट को एक XUV700 गिफ्ट में देना मेरा व्यक्तिगत सौभाग्य और सम्मान होगा।'

वहींं एक अन्य ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने फिल्म बाहुबली के हीरो की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हम सब आपकी सेना में हैं, बाहुबली।" 

इसे भी पढ़ें- भारत के लिए गोल्ड लाने वाले नीरज चोपड़ा पर 'धन वर्षा', जानिए किसने की कितने इनाम की घोषणा?

गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहते हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। इसके अलावा वो भारतीय खिलाड़ियों को कार गिफ्ट करने को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए डेब्यू करने वाले टी नटराजन और मोहम्मद सिराज को भी उन्होंने महिंद्रा की थार गिफ्ट की थी। आपको बता दें कि गोल्‍ड मेडल जीतने के बाद से नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश हो रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को राज्य सरकार की तरफ से 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी देने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास; जश्न में डूबा देश

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 August 2021 at 10:57 IST