LIVE BLOG

अपडेटेड 12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED: दिवाली पर टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, नीदरलैंड को 160 रनों से रौंदा, कोहली-रोहित ने लिया विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम आज नीदरलैंड के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप का अपना आखिरी लीग स्टेज खेला और नीदरलैंड को 160 रनों से रौंदा।

Follow :  
×

Share


undefined | Image: undefined
  • Listen to this article
12 November 2023 at 21:39 IST

Ind vs Ned Live: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में इस मैच में सेम टीम खेल रही है। कोई बदलाव नहीं किया गया है।

12 November 2023 at 21:39 IST

Ind vs Ned Live: भारत ने 6 ओवर में लगाई फिफ्टी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओर से दी गई विस्फोटक शुरुआत की बदौलत भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 6 ओवर में ही 50 का स्कोर पार कर लिया है। 

 

Advertisement
12 November 2023 at 21:39 IST

Ind vs Ned Live: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला विकेट गंवा दिया है। शुभमन गिल अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं।शुभमन ने सिक्स के लिए तगड़ा शॉट जड़ा, लेकिन शानदार फील्डिंग के चलते वो कैच आउट हो गए। भारत को 100 रन पर पहला झटका लगा है। 

 

12 November 2023 at 21:39 IST

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ चल रहे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। इससे पहले शुभमन गिल 51 रन बनाकर आउट हुए। 

Advertisement
12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED LIVE: विराट कोहली ने जड़ा अर्द्धशतक

विराट कोहली ने 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है। इस मुकाबले में भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हैं। 

12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED LIVE: विराट कोहली अर्द्धशतक पूरा करते ही हुए आउट

नीदरलैंड के खिलाफ अर्द्धशतक पूरा करते ही विराट कोहली आउट हो गए। विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। 

12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED LIVE: केएल राहुल ने पूरा किया अर्द्धशतक

केएल राहुल ने अर्द्धशतक पूरा किया। लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी गति से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED LIVE: श्रेयस अय्यर ने पूरा किया शतक

नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने अपना वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर के शतक के साथ ही टीम  इंडिया का स्कोर तेजी से 400 रनों की ओर बढ़ रहा है। क्रीज पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। 

12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED LIVE: नीदरलैंड को जीत के लिए 411 रनों की जरुरत

भारत ने 50 ओवर में 410 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 61, शुभमन गिल ने 51 और विराट कोहली 51 रनों की पारी खेली। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस मैच में एक रिकॉर्ड बनाया है। टीम इंडिया के सारे बल्लेबाजों ने 50 रनों का आंकड़ा छूआ। 

12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED LIVE: नीदरलैंड का पहला विकेट गिरा

पांच रन के स्कोर पर नीदरलैंड का पहला विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने बरेसी को आउट किया। लोकेश राहुल ने उनका कैच पकड़ा। बरेसी ने पांच गेंद में चार रन बनाए। अब ओडाउड और एकरमन क्रीज पर हैं।

12 November 2023 at 21:39 IST

विराट कोहली को मिली सफलता

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गेंद से जलवा दिखाते हुए विकेट लेकर भारतीय फैंस को खुश कर दिया। 

12 November 2023 at 21:39 IST

IND vs NED : भारत ने हासिल की लगातार 9वीं जीत

वर्ल्ड कप 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया। बैंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दिवाली के दिन प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया।

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 12 November 2023 at 21:33 IST