अपडेटेड 28 July 2023 at 09:58 IST

भारत को कैसे मिलेगी 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी? अनुराग ठाकुर बोले- तैयारियां चल रही हैं, जानें हम कितना तैयार

भारत इससे पहले 2010 के राष्ट्रमंडल खेल, ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 और 1982 के एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है। वहीं, पुरुष हॉकी विश्व कप का भी कई बार आयोजन करा चुका है।

Follow :  
×

Share


अनुराग ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भारत ओलंपिक का आयोजन करेगा | Image: self

2023 एशियन यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शामिल होने नोएडा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलंपिक आयोजन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'भारत सरकार लगातार चाहती है कि अलग-अलग खेलों के अच्छे और बड़े आयोजन कराएं जाए। भारत भविष्य में ओलंपिक का आयोजन करेगा और इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।'

खबर में आगे पढ़ें...

  • ओलंपिक के आयोजन को भारत कितना तैयार?
  • कैसे मिलती है ओलंपिक खेलों की मेजबानी?
  • ओलंपिक मेजबानी करने के किलए क्या है योग्यता?
  • भारत के पास बड़े खेलों की मेजबानी का कितना अनुभव?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत भविष्य में ओलंपिक का आयोजन करेगा और इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए तैयारियां भी चल रही हैं। भारत ओलंपिक का आयोजन करना चाहता है और हम इसका बड़ा एवं भव्य आयोजन करेंगे, क्योंकि भारत ने खेलों के क्षेत्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम किया है और हमारे खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 

2022 में भी दिया था बयान

नोएडा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'वेटलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा एशियन चैंपियनशिप का आयोजन करना अपने आप में बड़ी बात है। पहली बार ये आयोजन यहां हुआ है। खेल के क्षेत्र में अगर सुपर पावर बनना है तो बड़े आयोजन भी करने हैं और बड़ी सुविधाएं भी देनी है।' हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अनुराग ठाकुर ने ओलंपिक गेम्स मेजबानी की बात कही है। इससे पहले 2022 में उन्होंने कहा था कि भारत 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी का दावा करेगा। 

मुंबई में होगी IOC की बैठक

भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है। मुंबई में इसी साल में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की बैठक होने जा रही है। जिसमें भारत 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी का दावा करेगा। अनुराग ठाकुर ने 2022 में अपने बयान में इशारों ही इशारों में बताया था कि अगर मेजबानी भारत को मिली तो गुजरात का अहमदाबाद ओलंपिक खेलों का मेजबान शहर होगा।

क्यों है भारत को अधिक उम्मीद?

मुंबई में IOC की 140वीं बैठक होगी है। भारत ओलंपिक की मेजबानी को लेकर इसलिए भी उम्मीद ज्यादा है कि बीजिंग में हुई IOC की 139वीं बैठक में फैसला हुआ था कि अगली बैठक भारत में होगी। उस वक्त किसी भी देश ने बैठक की मेजबानी का विरोध नहीं किया था। इससे भारत को ओलिंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की उम्मीद अधिक हो जाती है। आईओसी में कुल 101 सदस्य हैं।

बड़े खेलों की मेजबानी का अनुभव

भारत इससे पहले 2010 के राष्ट्रमंडल खेल, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 और 1982 के एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है। वहीं, पुरुष हॉकी विश्व कप का भी कई बार आयोजन करा चुका है। अब अगली बारी ओलंपिक की मेजबानी की है। 

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने ODI में फिर किया निराश, गुस्से में आए फैंस बोले-संजू सैमसन को कब तक करोगे नजरअंदाज

कैसे मिलती है ओलंपिक की मेजबानी?

ओलंपिक जैसा बड़ा आयोजन कराना कोई छोटी बता है नहीं। इसके लिए पैसा, सुविधा और संसाधन सब कुछ चाहिए। इसकी मेजबानी के लिए आयोजन स्थल, इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरटेनमेंट समेत तमाम सुविधाएं देनी होती है। जिसमें अरबों डॉलर का खर्चा होता है। IOC को बोली लगाकर बताना होता है कि कितना खर्च करेंगे। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मेजबानी मिलती है। टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन में करीब 1.42 ट्रिलियन येन (लगभग 8.19 खरब रुपये) खर्च हुए थे।

ओलंपिक मेजबानी की योग्यता क्या है?

भारत के पास कई बड़े खेल आयोजन को अनुभव है। इसमें क्रिकेट वर्ल्ड कप भी शामिल है, लेकिन ओलंपिक मेजबानी क्रिकेट वर्ल्ड कप के मुकाबले बहुत बड़ा इवेंट है। इसके लिए 25 से ज्यादा खेलों और 300 से ज्यादा इवेंट कराने की व्यवस्था मेजबान शहर में होनी ही चाहिए। इसके अलावा हजारों लोगों के ठहरने की व्यवस्था और टूरिस्ट की सहुलियतें भी होनी चाहिए। क्योंकि ओलंपिक आयोजन के साथ ही टूरिस्ट की सख्या भी कई गुना बढ़ जाती है। जिसकी वजह से कई बार इंतजाम कम पड़ जाते हैं। 

ओलंपिक 2032 तक लग चुकी है बोली

भारत के पास 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका है। ओलंपिक 2024 की मेजबानी पेरिस करेगा, इसके बाद 2028 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजन होना है। 2032 की मेजबानी पहले से ऑस्ट्रेलिया के पास है। ऐसे में भारत के पास 2036 की मेजबानी करने का मौका है। इसके बाद फिर 2040 में भी मौका मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें- IND Vs WI: जडेजा-कुलदीप ने गेंद से मचाया कहर, फिर ईशान ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने 5 विकेट से जीता मैच

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 July 2023 at 09:57 IST