अपडेटेड 15 November 2022 at 08:50 IST

​Arjuna Awards 2022: इस साल इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से नवाजा जाएगा

​Arjuna Awards 2022: युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 14 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards) का ऐलान कर दिया है।

Follow :  
×

Share


Image: AP, PTI | Image: self

​Arjuna Awards 2022: युवा मामले और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) ने 14 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards) का ऐलान कर दिया है। अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ अचंता कमल (Sharath Achanta Kamal) को सबसे बड़े मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna award) से सम्मानित किया जाएगा जो एक खिलाड़ी के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान है। उनके अलावा, खेल मंत्रालय ने 25 अन्य खिलाड़ियों के नामों का भी खुलासा किया है जिन्हें अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से नवाजा जाएगा।

सभी नामांकित खिलाड़ियों को अपने-अपने पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा एक विशेष समारोह में दिए जाएंगे जो 30 नवंबर को शाम 4:00 बजे से राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में आयोजित किया जाएगा। 

​Arjuna Awards 2022 full list: अर्जुन पुरस्कार 2022 की पूरी सूची

सीमा पूनिया (एथलेटिक्स)

एल्डौस पाल (एथलेटिक्स)

अविनाश साबले (एथलेटिक्स)

लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)

एच एस प्रणय (बैडमिंटन)

अमित (मुक्केबाजी)

निकहत जरीन (मुक्केबाजी)

भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)

आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज)

दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)

सुशीला देवी (जूडो)

साक्षी कुमारी (कबड्डी)

नयन मोनी सैकिया (लानबाल)

सागर ओव्हालकर (मलखम्ब)

इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी)

ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी)

श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)

विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)

अंशु (कुश्ती)

सरिता (कुश्ती)

परवीन (वुशू)

मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)

तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन)

स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)

जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। इस साल बड़ी संख्या में नामांकन मिले थे जिसके बाद विजेताओं की लिस्ट तैयार की गई। जस्टिस ए एम खानविलकर (Justice A. M. Khanwilkar) के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमिटी द्वारा नामांकनों को देखा गया था। इस कमिटी में मशहूर खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक भी शामिल थे।

हालांकि, बात अर्जुन पुरस्कार की करें तो यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनका पिछले चार सालों में एक मजबूत प्रदर्शन रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा, पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ी में नेतृत्व के गुण, खेल भावना और अनुशासन की भावना भी दिखनी चाहिए।

(ANI से इनपुट्स)

ये भी पढ़ेंः फिर से पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिका के साथ संबंध सुधारना चाहता हूं: इमरान खान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 November 2022 at 08:46 IST