अपडेटेड 5 October 2023 at 12:34 IST

Asian Games की नई खोज है 'सिल्वर बॉय' किशोर जेना... तो क्या भारत को मिल गया अगला 'नीरज चोपड़ा'!

Asian Games 2022 में भारत को गोल्डन बॉय के बाद से सिल्वर बॉय मिला, जेवेलिन थ्रो में भारत ने पहले गोल्ड फिर सिल्वर जीता।

Follow :  
×

Share


PTI | Image: self

Asian Games 2022: एशियन गेम्स 2022 के 11वें दिन भारत की झोली में जमकर मेडल आए। जेवेलिन थ्रो में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा ने पहले गोल्ड जीता। ये तो बात हो गई नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की अब बात करते हैं किशोर कुमार जेना (Kishor kumar jena) की। किशोर जेना ने जेवेलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। किशोर जेना की हर ओर वाहवाही हो रही है। 

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा के गोल्ड के बाद किशोर जेना का सिल्वर 
  • हर ओर हो रही है किशोर जेना की तारीफ 
  • सुशील जेना के सिल्वर जीतने के बाद क्या भारत को मिल गया है दूसरा गोल्डन बॉय ?

नीरज चोपड़ा ने मेंस जेवलिन थ्रो में 88.88 मीटर के दमदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। नीरज के नाम एशियन गेम्स का ये लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है। मेंस जेवलिन इवेंट में सिल्वर मेडल (Silver Medal) भी भारत को मिला है। नीरज को गोल्ड तो वहीं किशोर कुमार जेना (Kishore Kumar Jena) ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है, जिन्होंने 87.54 का शानदार थ्रो मारा। 

एशियन गेम्स से पहले बुडापेस्ट में हुई विश्व चैंपियनशिप में जेना पांचवें स्थान पर रहे थे, जबकि उसमें भी नीरज ने गोल्ड जीता था। एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद जेना की इस वक्त पूरी दुनिया में वाह-वाह हो रही है। लेकिन इस भाला फेंक खिलाड़ी ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक की जेना ने पिछले दो साल से अपने घर का मुंह नही देखा है। 

नीरज-जेना को ओलंपिक का टिकट 

नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना ने शानदार प्रदर्शन के साथ 2022 एशियन गेम्स में देश के लिए न केवल गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है, बल्कि ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया है। दोनों स्टार भारतीय जेवलिन थ्रोअर 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

यह भी पढ़ें- 2 साल से बेटे का चेहरा देखने के लिए तरस गई मां, भावुक कर देगी नीरज चोपड़ा को टक्कर देने वाले किशोर जेना की कहानी

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 5 October 2023 at 12:34 IST