अपडेटेड 28 July 2023 at 20:08 IST
3 महीने में पूरे देश में खेलो इंडिया के 1000 सेंटर खोले जाएंगे, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा ऐलान
खेलो इंडिया, यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स और विंटर गेम्स प्रधानमंत्री की सोच की ही नतीजा हैं। खेलो इंडिया के बजट में 400 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
लोमस झा
लखनऊ के 'के डी सिंह बाबू स्टेडियम' में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरा देश मान गया है कि जो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है जो दंगे के लिए कभी प्रदेश जाना जाता था आज वह दंगल और अपने खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। खेलों में हुए सुधार के लिए जाना जाता है, कानून में हो रहे सुधार और बढ़ते निवेश के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी और सीएम योगी के कारण यह देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
स्टोरी में आगे पढें...
- अनुराग ठाकुर ने महिला खिलाड़ियों को किया संबोधित
- देश में खोले जाएंगे 1000 खेलो इंडिया सेंटर
- राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ियों को दी जाएगी नौकरी
खेल मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, देश में अगले तीन महीने के भीतर खेलो इंडिया के एक हजार केंद्र खोले जाएंगे और इन केंद्रों पर राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी।
खेलो इंडिया, यूथ गेम्स पीएम मोदी की सोच का नतीजा- ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2013 में खेलों का बजट जो कि सिर्फ 864 करोड़ रुपए था उसे तीन गुना बढ़ाकर 2400 करोड़ कर दिया है। खेलो इंडिया, यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स और विंटर गेम्स प्रधानमंत्री की सोच की ही नतीजा हैं। खेलो इंडिया के बजट में 400 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
महिलाओं की खेलों में प्रतिभागिता बढ़ी- केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की खेलों में प्रतिभागिता बढ़ी है। मीराबाई चानू और पीवी सिंधु ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश की लड़कियों और महिलाओं को खेल के क्षेत्र में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने टोकियो और रियो ओलंपिक में देश को पदक दिलाकर गौरवांवित किया है। खेलो इंडिया व सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: टेलीस्कोप में नजर आया चंद्रयान-3, अंतरिक्ष में उड़ान भर रहे भारत के मून मिशन की तस्वीर आई सामने
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया के जरिए से देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि अब हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा फहरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया वह पहले कभी नहीं हुआ। पिछले बार के यूथ गेम्स जो हरियाणा में हुए थे, उसमें 12 रिकॉर्ड टूटे थे। इस बार 12 खिलाड़ियों ने 25 नेशनल रिकॉर्ड तोड़े, जिसमें से अधिकतर रिकॉर्ड महिला खिलाडियों ने तोड़े है।
(Edited By: Deepak Gupta)
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 28 July 2023 at 20:07 IST