मोहम्मद सिराज को मिली Lady Love? एक्ट्रेस के साथ वायरल हुआ चौंकाने वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल

Mahira Sharma Dating Rumours: मोहम्मद सिराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों साथ में स्पॉट किए गए हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है कि क्या क्रिकेटर को उनकी लेडी लव मिल गई है।

Follow :  
×

Share


Mahira Sharma Dating Rumours | Image: x

Mahira Sharma Dating Rumours: मुंबई में एक कैफे का वीडियो सामने आया है, जिसने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को लेकर चल रही डेटिंग अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स के लिए तेज गेंदबाजी की कमान संभालने जा रहे सिराज जहां अपने खेल को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

कैफे वीडियो ने बढ़ाई हलचल 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और फेमस एक्ट्रेस माहिरा शर्मा नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ में मुंबई के एक ही कैफे में स्पॉट किया गया, हालांकि वे साथ नजर नहीं आए। वीडियो में सिराज जहां अपने फैंस से बातचीत करते दिखे, वहीं माहिरा अलग से बाहर निकलती नजर आईं। दोनों के अलग-अलग एग्जिट के बावजूद, एक ही समय पर मौजूदगी ने फैंस को कड़ियां जोड़ने का मौका दे दिया।

 

अफवाहों का पुराना सिलसिला

दरअसल, इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं कोई नई नहीं हैं। साल 2024 के आखिर में दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करने और पोस्ट लाइक करने के बाद से ही डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद यह सिलसिला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मार्च 2025 में माहिरा शर्मा ने साफ तौर पर इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी को डेट नहीं कर रहीं। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी एक बार इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया था, हालांकि उनका पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट हो गया, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था।

परिवार की प्रतिक्रिया

माहिरा की मां भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं और उन्होंने इसे महज एक सेलिब्रिटी होने की कीमत बताया था। इसके बावजूद फैंस के बीच इस कथित रिश्ते को लेकर दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। फिलहाल, दोनों की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जहां सिराज आईपीएल 2026 पर फोकस कर रहे हैं, वहीं माहिरा अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सिर्फ एक संयोग है या फिर वाकई कोई खास रिश्ता पनप रहा है।

यह भी पढ़ें: 'हाथ थामे, NO Flash Please...'हार्दिक की एक्स वाइफ के बेटे अगस्त्य की ढाल बनी माहिका शर्मा, भीड़ से ऐसे बचाया- VIDEO
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 10:43 IST