T20 World Cup 2026: विश्व कप में हुआ था मैच फिक्सिंग? लीक ऑडियो और एक ओवर ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली, ICC की जांच शुरू
T20 WC Match Fixing: टी20 विश्व कप 2026 में भारत विश्व विजेता रहा, लेकिन अब कनाडा क्रिकेट टीम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा है। इस मामले में ICC ने जांच शुरू भी कर चुका है।
T20 WC Match Fixing: टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त रूप से खेला गया था, जिसे भारत ने जीतकर एक नया इतिहास रचा था। टी20 विश्व कप 2026 खत्म हुए करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की एंटी-करप्शन यूनाइट ने कनाडा क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 बड़ी जांच शुरू कर दी है। 'Corruption Cricket and Cricket' के अनुसार ऐसा दावा किया है कि न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच के दौरान मैच फिक्सिंग हुआ था, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।
न्यूजीलैंड की पारी में 5वां ओवर जांच के घेरे में
बताया जा रहा है कि टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड की पारी में 5वां ओवर जांच के घेरे में, कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने डाला था। बाजवा को कनाडा नेशनल टीम का कप्तान विश्व कप शुरू होने से 3 हफ्ते पहले ही बनाया गया था।
5वें ओवर में दिलप्रीत बाजवा ने नो-बॉल और वाइड बॉल डालते हुए कुल 15 रन दिए थे और यह ओवर मैच में महत्वपूर्ण साबित हुआ था। बताया जा रहा है कि यह ओवर जांच के घेरे में है। ICC जांच कर रही है कि ये खराब गेंदबाजी सही में थी या जानबूझकर बाजवा ने रन लुटाए थे? क्या ये किसी सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है।
लीक ऑडियो से क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप
टी20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग से बवाल तब मच गया जब मैच से जुड़े लीक ऑडियो वायरल होने लगा। वायरल ऑडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें पूर्व कोच खुर्रम चौहान का कहना है कि कुछ ख़ास खिलाड़ियों को नेशनल टीम में चुनने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था, ये कोई और नहीं बल्कि बोर्ड के ही सीनियर मेंबर्स थे। वहीं, कनाडा क्रिकेट के पूर्व CEO सलमान खान पर धोखाधड़ी और चोरी के मामले चल रहे हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 16:48 IST