LSG vs DC: समीर रिजवी ने छक्के से खत्म किया मैच, दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा
LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ में खेला गया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से 6 विकेट से मैच को जीत लिया।
LSG vs DC: आईपीएल 2026 में बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से 6 विकेट से जीत लिया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बैटिंग करने का न्योता दिया था।
आईपीएल के 5वें मैच में पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं है। लखनऊ को एक के बाद एक झटके लगते रहे हैं और पूरी टीम महज 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई। लखनऊ के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 17.4 ओवर में 145 रन बनाकर मैच को आसानी से 6 विकेट से जीत लिया। मैच के हीरो रहे दिल्ली के गेंदबाज टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी और बल्लेबाजी में समीर रिजवी।
DC से समीर रिजवी बैटिंग में चमके
लखनऊ के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से सबसे अधिक समीर रिजवी ने बनाए। उन्होंने नाबाद 70 रनों की शानदार पारी। समीर रिजवी ने 47 गेंदों का समाना करते हुए बनाद 70 रन बनाए। अपनी पारी समीर ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। समीर रिजवी ने DC को छक्के से मैच को जितया। समीर रिजवी के बाद सबसे अधिक ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स 141 रन पर हुई ढेर
इससे पहले 5वें मैच में पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं है। कप्तान ऋषभ पंत 7 रन, एडेन मार्कराम 11 रन, आयुष बदोनी 0, निकोलस पूरन 8 रन और मुकुल चौधरी ने 14 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से अब्दुल समद ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। उनके अलावा, मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स पूरी टीम महज 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई।
नटराजन और एनगिडी ने चटकाए 3-3 विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को महज 141 रन पर रोकने में टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी की अहम भूमिका रही। दोनों मिलकर कुल छह विकेट अपने नाम किए। टी. नटराजन 4 ओवर में महज 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, लुंगी एनगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट और कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किए।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 23:10 IST