Asian Games: भारत की बेटी ने रचा इतिहास, कुमकुम मोहोद ने आर्चरी में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल; दक्षिणी कोरिया की ओह येजिन को दी मात

भारतीय रिकर्व तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है। महज 17 साल की उम्र में आर्चरी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

भारत की बेटी ने रचा इतिहास, कुमकुम मोहोद ने आर्चरी में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल | Image: X

 एशियाई खेल 2026 में भारत की बेटी ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। महज 17 साल की महिला तीरंदाज कुमकमु मोहोद ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को एक रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीता है। एशियम गेम्स में इस इवेंट में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है।

एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। आर्चरी में कुमकमु मोहोद ने गोल्ड पर निशाना लगाया है। शूट-ऑफ में उन्होंने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को मात दी। पांच सेट के बाद मुकाबला 5-5 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद 17 साल की कुमकुम ने 6-5 से जीत हासिल की। गोल्ड मेडल का फैसला एक ही तीर से होना था; ओह ने 8 का स्कोर किया, जबकि कुमकुम ने संयम बनाए रखते हुए परफेक्ट 10 का स्कोर किया और खिताब अपने नाम किया।

तीरंदाज कुमकमु मोहोद ने गोल्ड पर लगाया निशाना

कुमकुम की इस जीत ने उन्हें एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बना दिया, और उन्होंने गोल्ड जीतकर एक कदम और आगे बढ़ाया। इस जीत के साथ एशियन गेम्स में भारत की पदकों की संख्या 77 पर पहुंच गई है। जिसमें 17 गोल्ड शामिल हैं।

October 3, 2026

 शूट-ऑफ में हार-जीत का हुआ फैसला

पांचवें सेट में हार के खतरे का सामना करते हुए कुमकुम ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन 10 का स्कोर करके 30 अंक हासिल किए, जबकि ओह ने 28 अंक बनाए, जिससे मुकाबला 5-5 से शूट-ऑफ तक पहुंच गया। इसके बाद कुमकुम ने निर्णायक तीर चलाया और 10-रिंग पर निशाना साधा, जबकि ओह केवल 8 का स्कोर ही कर पाईं।

आर्चरी में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में पहा गोल्ड मेडल

यह गोल्ड मेडल एशियन गेम्स में कुमकुम के शानदार सफर का बेहतरीन समापन था। उन्होंने शुक्रवार को ही महिलाओं के रिकर्व टीम इवेंट में गोल्ड और मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ मिलकर महिलाओं के रिकर्व टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया था और इस इवेंट में भारत के लिए एशियाई खेलों का पहला मेडल जीता था।

कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास

कुमकुम के व्यक्तिगत सफर में दक्षिण कोरिया की वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन कांग चेयॉन्ग पर क्वार्टर फाइनल में 6-4 से जीत भी शामिल थी। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट झू जिंगयी को 6-2 से हराया। तीरंदाजी की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में भारत का एकमात्र पदक तरुणदीप राय का रजत पदक था 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों में था। कुमकुम ने गोल्ड पर निशाना लगाकर अपने नाम नया रिकॉर्ड बान लिया।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में रेसलर सुजीत कलकल ने किया कमाल, जीता गोल्ड मेडल

 

 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 October 2026 at 08:06 IST