KKR vs LSG: सांसों को रोक देने वाले मैच में कोलकाता ने मारी बाजी, सुपर ओवर में KKR ने LSG को हराया
Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 38वां मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच को कोलकाता ने सुपर ओवर में अपने नाम कर लिया।
Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 38वां मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे कोलकाता ने सुपर ओवर में जीत लिया है।
इससे पहले इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले कोलकाता को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता की तरफ से रिंकू सिंह से नाबाद 83 रनों की पारी खेली।
दोनों टीमें ने 155 रन बनाए
कोलकाता नाइट राइडर्स के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में कोलकाता ने बाजी मार ली।
सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच सुपर ओवर में जाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ महज 1 रन ही बना पाई, जिसे कोलकाता के आसानी से 1 गेंद में 4 रन मारकर जीत हासिल कर ली। आईपीएल 2026 का पहला टाई मैच कोलकाता के नाम रहा है। सुपर ओवर में LSG ने 1 रन पर ही 2 विकेट खो दिए। इसके बाद KKR से रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
रिंकू सिंह ने खेली 83 रन ताबड़तोड़ पारी
इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता की तरफ से रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ नाबाद 83 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 23:54 IST