अपडेटेड 16 March 2026 at 21:36 IST
KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, मुस्तफिजुर रहमान के बाद अब ये तूफानी गेंदबाज टीम से हो सकता है बाहर, समाने आया अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले कई दिनों से चोटिल हैं। आईपीएल 2026 में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
Harshit Rana Likely to Ruled Out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 440 वोल्ट का झटका लगा है। पहले मुस्तफिजुर रहमान और अब हर्षित राणा भी टीम से बाहर हो सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले कई दिनों से चोट के कारण परेशान चल रहे हैं। ऐसे में हर्षित राणा का पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना तय माना जा रहा है। हर्षित राणा KKR के गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य रहे हैं। हर्षित से पहले मुस्तफिजुर रहमान के बाहर जाने से भी टीम को तगड़ा झटका लगा था।
बैसाखी के सहारे अवॉर्ड लेने पहुंचे हर्षित राणा
टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज हर्षित राणा का आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलना काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि हाल में ही हुए बीसीसीआई (BCCI) के एक अवॉर्ड समारोह में हर्षित राणा बैसाखी के सहारे अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। इसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे कि आईपीएल सीजन 2026 में शायद ही हर्षित खेलते हुए नजर आए।
हर्षित राणा पर क्या अपडेट?
हर्षित राणा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते समय दाहिने घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। उस चोट के बाद से हर्षित मैदान से बाहर ही है। हालांकि, कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से हर्षित के ना खेलने को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
मथीशा पथिराना के खेलने पर भी संशय
कोलकाता नाइटराइडर्स की मुश्किलें सिर्फ हर्षित राणा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मथीशा पथिराना को लेकर भी है। मथीशा पथिराना को आईपीएल 2026 के लिए KKR ने 18 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा था, लेकिन मथीशा पाथिराना पिछले कई दिनों से चोटिल चल रहे हैं। उनका भ ई आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 21:36 IST