अपडेटेड 2 January 2025 at 15:37 IST
BIG BREAKING: शूटर मनु भाकर, चेस चैंपियन गुकेश सहित 4 खिलाड़ी होंगे खेल रत्न से सम्मानित, 17 जनवरी को मिलेगा पुरस्कार
BIG BREAKING: शूटर मनु भाकर, चेस चैंपियन गुकेश खेल रत्न से होंगे सम्मानित, 17 जनवरी को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
Khel Ratna Award: पेरिस ओलंपिक में देश का मान बढ़ाने और 2 ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाली शूटर मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ वर्ल्ड चैंपियन चेस प्लेयर डी गुकेश को भी खेल के इस सर्वोच्च पुस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अपनी कप्तानी में हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताया था। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार भी भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किए जाएंगे।
भारत सरकार ने इसका ऐलान किया है। 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन खिलाडि़यों को सम्मानित करेंगी। आपको बता दें कि पहले ये खबर आ रही थी कि मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए सेलेक्ट नहीं हुआ है लेकिन वो सभी खबर खारिज हो गई हैं और अब इस दिग्गज खिलाड़ी को देश का सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड मिलने वाला है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वो एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
मात्र 18 वर्ष की उम्र में चेस चैंपियन बने गुकेश
गुकेश ने पिछले महीने 12 दिसंबर को शतरंज की दुनिया का वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था। वो महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
इन 32 खिलाडि़यों को अर्जुन अवॉर्ड
- ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
- अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
- नीतू (मुक्केबाजी)
- स्वीटी (मुक्केबाजी)
- वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
- सलीमा टेटे (हॉकी)
- अभिषेक (हॉकी)
- संजय (हॉकी)
- जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
- सुखजीत सिंह (हॉकी)
- राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
- प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
- जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
- अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
- सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
- धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
- प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
- एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
- सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
- नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
- नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
- तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
- नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
- मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
- कपिल परमार (पैरा जूडो)
- मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
- रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
- स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
- सरबजोत सिंह (शूटिंग)
- अभय सिंह (स्क्वैश)
- साजन प्रकाश (तैराकी)
- अमन (कुश्ती)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 January 2025 at 14:36 IST