अपडेटेड 21 August 2024 at 22:13 IST

पीआर श्रीजेश को इस सरकार ने किया मालामाल, दिया इतना इनाम जानकर चौंक जाएंगे आप

भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश को एक राज्य सरकार ने मालामाल कर दिया है। श्रीजेश के लिए बड़ी इनामी राशि की घोषणा की गई है।

Follow :  
×

Share


पीआर श्रीजेश हुए मालामाल | Image: AP

Hockey News: केरल सरकार ने बुधवार को भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर और 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) के लिए दो करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। इसमें कहा गया- 

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य पीआर श्रीजेश को दो करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

बता दें कि श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक के बाद हॉकी से संन्यास ले लिया था, हालांकि हॉकी से जुड़े रहेंगे। हॉकी इंडिया की ओर से उन्हें भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम का कोच बनाया गया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक में स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इतिहास रचा था। दरअसल 1972 के बाद ये पहली बार था कि भारत ने हॉकी में बैक टू बैक मेडल जीते। 

श्रीजेश ने ओलंपिक के दौरान जबरदस्त गोलकीपिंग की थी और कई गोल बचाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा, हालांकि यहां उसे जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को हराया और इस मैच में भी श्रीजेश का गोलपोस्ट पर बेहतरीन योगदान रहा। 

ये भी पढ़ें- Team India से मिला ब्रेक तो इस स्टार खिलाड़ी ने देखी धोनी पर बनी फिल्म, क्या था रिएक्शन?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 August 2024 at 22:13 IST