अपडेटेड 11 July 2024 at 21:12 IST
कपिल देव को पेरिस ओलंपिक में अदिति से पदक जीतने की उम्मीद
1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक से पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने की उम्मीद जगाई है।
महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के नए अध्यक्ष कपिल देव (Kapil Dev) का मानना है कि भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) की फॉर्म अगर दबाव भरे हालात में भी बरकरार रहे तो वो पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में पदक जीत सकती हैं।
अदिति ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में अंत तक पदक की दौड़ में बनी रही थी, लेकिन फिर पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहीं। तब वह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लिडिया को से एक स्ट्रोक और स्वर्ण पदक विजेता नेली कोर्डा से दो स्ट्रोक पीछे रहीं।
कपिल ने ‘पीटीआई वीडियोज’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा-
मैं अदिति को उसी जोश के साथ खेलते देखना चाहता हूं, जैसा वह तोक्यो ओलंपिक में खेली थीं। क्रिकेटरों और गोल्फरों के लिए फॉर्म बहुत अहम है। अगर अदिति इसी फॉर्म में खेलती हैं तो उनके पास पदक जीतने का अच्छा मौका है। लेकिन अगर हफ्ते का प्रदर्शन खराब रहा तो उन्हें फिर मायूस होना पड़ेगा।
बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक में अब बहुत कम समय बचा है। 26 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आगाज हो रहा है, जिसके लिए भारतीय एथलीटों की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ दिन में एथलीट पेरिस रवाना भी हो जाएंगे।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 21:12 IST