IND vs IRE T20: अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, 263 के स्ट्राइक रेट से ठोका तूफानी अर्धशतक
IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने भारत को 183 रन का लक्ष्य दिया।
आयरलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 16 रन के स्कोर पर संजु सैमसन के रूप में विकेट खो दिया। इसके बाद ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि, इस बीच एक साइड से अभिषेक क्रीज पर खड़े रहे और चौके छक्के की बारिश करते रहे। उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतकीय पारी देखने को मिला। अभिषेक ने 19 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 2 छक्के लगाए। अभिषेक ने करीब 263 के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी लगाई।
संजु-ईशान फ्लॉप
वहीं, सलामी बल्लेबाज संजु सैमसन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। संजु के अलावा, ईशान किशन भी फ्लॉप रहे। उन्होंने महज 1 रन बनाए। इसके अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर भी महज 3 रन बनाकर आउट हो गए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 June 2026 at 20:34 IST