अपडेटेड 12 May 2023 at 14:53 IST

Yashasvi Jaiswal: मालिक से खाई मार, मगर आंसू से ज्यादा पसीने बहाए, यूं ही नहीं 'यशस्वी' बने जायसवाल

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने गुरुवार को अपनी बैटिंग की यश से दुनिया को अपना दीवाना बना दिया।

Follow :  
×

Share


PC: Rajasthan Royals/Twitter | Image: self

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने गुरुवार को अपनी बैटिंग की यश से दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में यशस्वी ने 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। 21 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल हिस्ट्री में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

जायसवाल से यशस्वी बनने की कहानी इतनी आसान नहीं थी। यूपी के छोटे शहर में जन्मे यशस्वी ने मुंबई आकर अपने सपने को साकार करने के लिए कई तरह की कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।

जायसवाल से 'यशस्वी' बनने तक का सफर

यशस्वी जायसवाल के पिता का मुंबई में पेंट का दुकान था। बेटा का सपना था कि वो क्रिकेटर बने इसलिए वो भी अपने पिता के पास आ गए। फिर आजाद मैदान में एक मुस्लिम यूनाइटेड क्लब में शामिल हुए। उन्हें टेंट में रहने की इजाजत तो मिली, लेकिन इसके बदले में उन्हें यहां पर काम करने पड़ते थे। मालिक का व्यवहार भी अच्छा नहीं था और वो यशस्वी को मारते भी थे।

मालिक से खाई मार पर नहीं मानी हार

यशस्वी जायसवाल को टेंट में कपड़े धोने सहित कई काम खुद से करना पड़ता था। ऊपर से मालिक उनकी पिटाई भी करते थे। इसके अलावा जायसवाल आजाद मैदान में रात को पानीपुरी बेचते थे। तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और आंसुओं से ज्यादा प्रैक्टिस में पसीने बहाए। धीरे-धीरे वो मुंबई क्रिकेट में अपनी पहचान बनाते गए और जूनियर लेवल पर खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

डोमेस्टिक क्रिकेट में तहलका मचाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में अपना जलवा दिखाना जारी रखा। इस सीजन वो एक अलग लेवल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक खेले गए 12 मैचों में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 52.27 की शानदार औसत से 575 रन बनाए हैं। आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में वो RCB के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal ने नीतीश राणा का वो हाल किया, जिसके बाद KKR कप्तान ने माथा पकड़ लिया होगा

आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल के स्कोर:

54(37)
11(8)
60(31)
10(8)
1(7)
44(35)
47(37)
77(43)
124(62)
14(11)
35(18)
98*(47)

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 May 2023 at 14:53 IST