IPL ब्रॉडकास्टर पर क्यों भड़के रोहित शर्मा? क्यों बने 'हिटमैन' से 'एंग्रीमैन'; पूरी Inside Story
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल रोहित ने IPL ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर गुस्सा जाहिर किया है।
IPL 2024: मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब एक नए मसले को लेकर लाइमलाइट में हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का IPL के मौजूदा सीजन में सफर खत्म हो गया है, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।
दरअसल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन की शुरुआत से पहले रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन ये फैसला फैंस को नागवार गुजरा और उनका जमकर गुस्सा फूटा। फैंस के गुस्से का शिकार सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या हुए, लेकिन रोहित भी लगातार सुर्खियों में रहे। एक मसला निपटा नहीं था कि रोहित अब एक नए मसले को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल रोहित IPL के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर जमकर भड़के हैं। रोहित का हिटमैन वाला अवतार तो सबने देखा है, लेकिन अब उन्होंने एंग्रीमैन वाला रूप दिखाया है। ये पूरा मामला क्या है, इसकी पूरी इनसाइड स्टोरी आपको बताते हैं।
रोहित का वीडियो हुआ था वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने मनमौजी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनके स्टंप माइक पर रिकॉर्ड ऑडियो क्लिप वायरल हुए हैं, जिसने फैंस को जबरदस्त आनंद दिया है, लेकिन रोहित को ये अच्छा नहीं लगता। IPL के बीच रोहित (Rohit) का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित चिल होकर अपने मस्ती वाले मूड में बात कर रहे थे। मामला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 17 मई, शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए IPL मैच का है।
स्टार स्पोर्ट्स पर क्यों भड़के रोहित?
रोहित इस मुकाबले की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अपने पूर्व टीम मेट धवल कुलकर्णी के साथ बात कर रहे थे। रोहित (Rohit) और कुलकर्णी बाउंड्री पर खड़े थे। कैमरे का फोकस उन्हीं पर रहता है, लेकिन जब रोहित को पता चलता है कि उनका ये वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है ऑडियो भी ऑन एयर है तो वो नाराज हो जाते हैं। दरअसल उनका ये वीडियो टीवी पर दिखा दिया गया था। रोहित ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद IPL ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर गुस्सा निकाला है। रोहित ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे निजता (Privacy) का हनन बताया है। रोहित ने ये भी कहा कि उनके बार-बार मना करने के बाद ऐसा किया जा रहा है। रोहित ने अपने इस पोस्ट में लिखा-
क्रिकेटरों की जिंदगी इतनी दखलंदाजी वाली हो गई है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं जो हम अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ, ट्रेनिंग के दौरान या मैच के दिनों में अकेले में कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है। एक्सक्लूजिव कंटेंट हासिल करने और सिर्फ अपनी व्यूरशिप पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत एक दिन फैंस, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगी। समझदार बनें।
दरअसल ये पहली बार नहीं है, जब रोहित (Rohit) का कोई वीडियो विद ऑडियो वायरल हुआ है। पिछले कुछ समय ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें रोहित खिलाड़ियों से कहते सुनाई दे रहे थे कि अगर कोई गार्डन में घूमा तो…। रोहित मैच के दौरान मैदान पर अक्सर कुछ न कुछ कहते रहते हैं और उनके ऑडियो स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो जाते हैं और फिर वायरल हो जाते हैं, लेकिन अब ब्रॉडकास्टर की ओर से वीडियो शेयर किए जाने पर रोहित गुस्सा हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 के रोमांचक मैच में RCB से हार के बाद घर लौटे MS Dhoni क्या कर रहे? सामने आया VIDEO
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 May 2024 at 16:52 IST