अपडेटेड 1 May 2025 at 16:16 IST
कौन हैं रघु शर्मा? IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस में 'अनजान' खिलाड़ी की एंट्री, 3 बार ले चुके हैं 10 विकेट
विग्नेश पुथुर हड्डी में खिंचाव के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने लेग स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया है।
Who is Raghu Sharma: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की गाड़ी जीत की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। शुरुआती 5 में से 4 मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने शानदार वापसी की और अगले 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। गुरुवार (आज) को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है।
आईपीएल 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खेमे में नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है। युवा खिलाड़ी विग्नेश पुथुर हड्डी में खिंचाव के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने लेग स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया है।
कौन हैं रघु शर्मा?
आईपीएल 2025 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। युवा प्रतिभाशाली स्पिनर विग्नेश पुथुर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, उसके बाद उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया। अब मुंबई इंडियंस की टीम में एक और लेग स्पिनर की एंट्री हुई है।
पंजाब के लिए खेलने वाले लेग स्पिनर रघु शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 प्रथम श्रेणी, नौ लिस्ट ए और तीन टी20 मैच खेले हैं। रघु शर्मा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच बार 5 विकेट और तीन बार 10 विकेट लिए हैं। 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान, शर्मा ने पंजाब के लिए नौ मैचों में 14 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस
लगातार 4 मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है। ये मैच गुरुवार (आज) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक ठोककर इतिहास रच दिया था। देखना दिलचस्प होगा कि बिहार के लाल जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।
इसे भी पढ़ें: IPL 2025 से चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त, पंजाब किंग्स की जीत से बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, 3 टीमों को झटका
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 May 2025 at 16:16 IST