CSK vs MI: कौन हैं 33 वर्षीय रघु शर्मा? जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ किया IPL डेब्यू

Who is Raghu Sharma: आईपीएल में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के लिए 33 वर्षीय रघु शर्मा ने डेब्यू किया। MI ने उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में 30 लाख रुपये में साइन किया था।

कौन हैं 33 वर्षीय रघु शर्मा? | Image: Social media

Who is Raghu Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 2 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग 11 का ऐलान किया तो, एक नाम ने सभी फैंस को चौंका दिया। 

चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए एक नए खिलाड़ी के डेब्यू का ऐलान किया। यह डेब्यू किसी युवा खिलाड़ी का नहीं, बल्कि 33 वर्षीय अनुभवी लेग स्पिनर रघु शर्मा का था। MI ने रघु को अपने साथ 30 लाख में जोड़ा था। आइए जान लेते हैं कौन हैं रघु शर्मा।

कौन हैं 33 वर्षीय रघु शर्मा?

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले रघु शर्मा, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। वो एक स्पिनर के तौर पर शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। 1993 में पंजाब के जालंधर में जन्मे शर्मा दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं और निचले क्रम में दाएं हाथ से शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं।

MI ने 30 लाख में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने रघु को अपनी टीम में 30 लाख में जोड़ा। इससे पहले रघु को पिछले साल चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह मुंबई ने अपने साथ 30 लाख में जोड़ा था, लेकिन तब रघु को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब उन्हें पहली बार चेन्नई के खिलाफ मौका मिला है।

2017–18 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया 

अगर बात करें रघु शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में कब डेब्यू किया था, तो उन्होंने साल 2017–18 में डेब्यू किया था। रेड-बॉल क्रिकेट में रघु प्रदर्शन खासा शानदार रहा है, जहां उन्होंने 12 फर्स्ट-क्लास मैचों में 57 विकेट लिए हैं।  फर्स्ट-क्लास में उन्होंने पांच बार पांच विकेट और तीन बार दस विकेट लेने का कारनामा भी किया है। 

ये भी पढ़ें: Women's T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 May 2026 at 21:21 IST