IPL ट्रॉफी पर ऐसा क्या लिखा था? जिसे पढ़ते ही विराट कोहली को देख हंस पड़ीं अनुष्का शर्मा, PHOTOS

Virat Kohli-Anushka Sharma: RCB के चैंपियन बनने के बाद खिलाड़ियों ने जमकर इन्जॉय किया। वहीं, किंग कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी साथ में मिलकर खूब इन्जॉय किया। इस बीच दोनों की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

IPL ट्रॉफी पर ऐसा क्या लिखा था? जिसे पढ़ते ही विराट को देख हंस पड़ीं अनुष्का | Image: Social Media

Virat Kohli-Anushka Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की चमचमाती ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों के लगभग सभी परिवार वाले भी मैदान पर मौजूद थे। इस बीच विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान पर मौजूद थी और दोनों ने हर मोमेंट को खुलकर एक साथ इन्जॉय किया। 

इस सीजन किंग कोहली का बल्ला जमकर बोला है, जिसके चलते RCB लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। विराट ने फाइनल मुकाबले में शानदार नाबाद 75 रनों की पारी खेली और अंत में छक्का लगाकर अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई। इस बीच चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी के साथ विराट और अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जहां दोनों ट्रॉफी पर कुछ पढ़ते ही हंसने लगते हैं।

IPL 2026 में विराट का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 किंग कोहली का प्रदर्शन शानदार और धमाकेदार रहा। इस सीजन उन्होंने कुल 16 पारियों में 675 रन बनाए। वो इस साल सबसे अधिक रन बनने वाले चौथे खिलाड़ी भी रहे। विराट ने 16 मुकाबलों में एक शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए।

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में विराट ने 42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 75 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस बीच पूरे मैच में स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा भी हर मोमेंट को जमकर इन्जॉय किया। अंत में मैच जीतने और ट्रॉफी उठाने के बाद अनुष्का भी खुशी से झूम उठी।

June 1, 2026

IPL ट्रॉफी पर क्या लिखा था? कोहली संग अनुष्का की छूटी हंसी

आपको बता दें कि विराट कोहली के अलावा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नियां IPL ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवा रही थीं। इस दौरान सभी विराट कोहली ट्रॉफी पर कुछ पढ़ने की कोशिश करते हैं और साथ में मौजूद अनुष्का शर्मा के अलावा, भुवनेश्वर कुमार की भी हंसी छूट जाती है। बता दें कि ट्रॉफी पर चैंपियन टीम का नाम और जिस साल ट्रॉफी जीती है वो लिखा जाता है, जिसे देखकर शायद सभी की हंसी छूट गई होंगी।

June 1, 2026

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: ऑक्शन में 1.10 करोड़ में बिके थे ... फिर IPL 2026 खत्म होते-होते 3 करोड़ी कैसे बन गए वैभव सूर्यवंशी?

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 June 2026 at 17:23 IST