अपडेटेड 18 March 2025 at 09:47 IST
IPL 2025: कब तक आरसीबी के कप्तान रहेंगे रजत पाटीदार? विराट कोहली ने इस राज से उठाया पर्दा
IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। आईपीएल 2025 शुरु होने से पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कई राज से पर्दे उठाए।
IPL 2025: आईपीएल 2025 को शुरु होने में 5 दिन से भी कम का समय बचा है। पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। 18वें सीजन के शुरु होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स यानी आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने की राज पर से पर्दे उठाए।
आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी की बागडोर रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी गई है। इस दौरान आरसीबी ने सीजन शुरु होने से पहले अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया। जिसमें विराट कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार के बारे में बात करते हुए ये खलासा किया कि वे कब तक टीम के कप्तान रहेंगे?
कब तक कप्तान रहेंगे रजत पाटीदार?
विराट कोहली ने आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में ये ऐलान किया कि रजत पाटीदार लंबे समय तक इस टीम के कप्तान रहने वाले हैं। उन्होंने रजत पाटीदार के लिए फैंस से एक खास चीज की मांग भी की। कोहली ने कहा कि, ‘रजत पाटीदार लंबे समय तक टीम के कप्तान रहने वाले हैं। आप इनको जितना प्यार दे सकते हैं, दीजिए। रजत इस शानदार फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अच्छा काम करेगा और इस टीम को आगे तक ले जाएगा।’
आरसीबी ने रजत पाटीदार को बनाया कप्तान
आपको बता दें कि रजत पाटीदार पहली बार आईपीएल में कप्तान बने हैं। भले उन्हें आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं है पर फ्रेंचाइजी ने उनपर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। पाटीदार ने आरसीबी की ओर से महज 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 799 रन बनाए हैं। पाटीदार का औसत 34.74 है और वो बेंगलुरु के लिए एक शतक और 7 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
आईपीएल में रजत पाटीदार का प्रदर्शन
रजत पाटीदार ने आईपीएल 2021 में डेब्यू किया था। जिसमें उन्हें महज 4 ही मैच खेलने का मौकता मिला था। फिर 2022 में इस खिलाड़ी ने 8 मैच खेले जिनमें इस खिलाड़ी के बल्ले से 55.50 की औसत से 333 रन निकले। आईपीएल 2023 में रजत पाटीदार चोट की वजह से खेल नहीं पाए थे उसके बाद 2024 में पाटीदार ने 177 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए।
आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी का फुल स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 18 March 2025 at 09:47 IST