RCB की जीत पर विराट कोहली ने क्या कहा? 17 शब्दों के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Virat Kohli: आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। बेंगलुरु की शानदार जीत पर विराट कोहली के 17 शब्दों वाले पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने फाइनल मैच में शानदार नाबाद 75 रनों की पारी खेली थी।
- खेल समाचार
- 3 min read
Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। आईपीएल में RCB की यह लगातार दूसरी जीत थी। फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार नाबाद 75 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर RCB ने आसानी से खिताब जीता ली। RCB की जीत के बाद अब विराट कोहली ने कुछ तस्वीर के साथ 17 शब्दों वाला एक पोस्ट डाला है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
'हमने पिछले साल खुद से...'
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने एक्स पर चार तस्वीरों के साथ 17 शब्दों का पोस्ट डाला है। पोस्ट में उन्होंने लिखा 'हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम लगातार जीत हासिल कर सकते हैं? और हम फिर से यहां हैं।' विराट के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
विराट ने पोस्ट में ट्रॉफी के साथ अलग-अलग पोज में फोटो डाले हैं। इस पोस्ट में उनके साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के अलावा, कुणाल पांड्या, जितेश शर्मा और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
विराट कोहली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पर फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा 'दूसरी बार अच्छा रहा... इसलिए हमें अगले साल तीसरी बार भी ऐसा करना होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'पिछले साल यह एक सवाल था। इस साल यह एक बयान है। "क्या आरसीबी एक भी मैच जीत सकती है?" से लेकर "क्या कोई आरसीबी को रोक सकता है?" तक। क्या शानदार सफर रहा! क्या उलटफेर हुआ, क्या टीम थी, क्या सीजन रहा'
फाइनल में कोहली ने खेली 'विराट' पारी
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी को जीत दिलाने में किंग कोहली ने सबसे अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उन्होंने छक्के से टीम को जीत दिलाई। विराट ने शुरू से लेकर अंत तक क्रीज पर मौजूद रहे और उन्होंने नाबाद 75 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि विराट के इस सीजन 16 मैचों में 675 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 June 2026 at 16:35 IST