RCB vs GT Qualifier-1: बाल-बाल बचे रन आउट से विराट कोहली, स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा भी नहीं रोक पाईं अपनी हंसी
RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। मैच में पहले RCB बैटिंग कर रही है। मैच के दौरान विराट बाल-बाल रन आउट होते बचे।
RCB vs GT Qualifier-1: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार, 26 मई को 19वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बेंगलुरु को बैटिंग करने का न्योता दिया। इस बीच मैच के छठे ओवर में विराट कोहली बाल-बाल रन आउट होते बचे। रन से बचने के बाद स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा भी मुस्कुराने लगी।
बाल-बाल बचे रन आउट से विराट कोहली
दरअसल, मैच के दौरान विराट कोहली छठे ओवर में एक रन लेते समय बाल-बाल रन आउट होने से बच गए। विराट क्रीज से बहुत दूर थे, हालांकि जब वाशिंग सुंदर ने विकेट पर थ्रो मारा तो विराट क्रीज से बहुत दूर थे पर गेंद विकेट पर नहीं लगी और बाउंड्री पहुंच गई। इस तरह विराट को एक गेंद पर पांच रन मिले।
अर्धशतक से चुके विराट
विराट कोहली को इस मैच में रन आउट के रूप में जीवनदान तो मिला, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। विराट इस मैच में 43 रन के स्कोर पर जेशन होल्डर के गेंद पर बोल्ड हो गए। विराट ने 43 रन की पारी में 5 चौके और एक छक्के लगाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 20:23 IST