IPL के 'तीन शहंशाह', एक ही सिंहासन: धोनी, विराट और रोहित ने रचा इतिहास; पहली बार एक ही महारिकॉर्ड पर आए साथ

IPL 2026: आईपीएल की बात होती है, तो विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का जिक्र सबसे पहले होता है। आईपीएल के इतिहास में ये तीनों दिग्गज आज एक ही मुकाम पर खड़े हैं। हालांकि, कोलकता के खिलाफ विराट कोहली आगे निकल जाएंगे।

Follow :  
×

Share


धोनी, विराट और रोहित ने रचा इतिहास; पहली बार एक ही महारिकॉर्ड पर आए साथ | Image: Social media

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम चरण में है। फिलहाल लीग में 56 मुकाबले हो चुके हैं और अब सिर्फ 14 मुकाबले ही बच हुए हैं। ऐसे में सभी टीमें अपनी पूरी जोर प्लेऑफ की रेस में लगा चुकी हैं। इसी बीच मुंबई-बेंगलुरु मैच शुरू होते ही एक ऐसा आंकड़ा सामने आ गया जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस मैच में जब 'रन मशीन' विराट कोहली और 'हिटमैन' रोहित शर्मा आमने-सामने हुए, तब दोनों ने एक नया इतिहास रच दिया। इन दोनों ने न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि, 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी भी कर ली।

रोहित-विराट ने की धोनी की बराबरी 

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रायपुर में खेले गए मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) मैच के दौरान एक नया इतिहास रच दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन में नामित होने के बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के महारिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित और विराट ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि जब रोहित और विराट कोहली रायपुर मेन खेलने उतरे तो वो मैच उनके आईपीएल करियर का 278वां मैच था। इससे वे आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से (धोनी, विराट, और रोहित) सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तीनों खिलाड़ी आईपीएल के इतिहास में 278वां खेल चुके हैं।

सबसे अधिक IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • महेंद्र सिंह धोनी (278 मैच, चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए)। 
  • विराट कोहली (278 मैच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए)
  • रोहित शर्मा (278 मैच, मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के लिए)।

आगे निकल जाएंगे कोहली

आज, 13 मई को कोलकाता के खिलाफ मैच खेलते ही विराट कोहली इस रिकॉर्ड में आगे निकल जाएंगे। कोलकाता के खिलाफ मैदान में उतरते ही उनके नाम 279 आईपीएल मैच हो जाएंगे। हालांकि, रोहित भी बहुत जल्द ही विराट की बराबरी कर लेंगे। वहीं, धोनी की वापसी कब होती है, इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Race: 56 मैचों के बाद GT और RCB का दबदबा, जानें बाकी टीमों के पहुंचने के कितने प्रतिशत चांस?
 
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 17:00 IST