अपडेटेड 2 May 2023 at 08:21 IST

विराट कोहली ने कैच लेने के बाद दिया फ्लाइंग KISS, शर्मा गईं बर्थडे गर्ल अनुष्का

मैच के दौरान कैच लपकने के बाद से विराट कोहली ने बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया तो वो शरमा गईं। 

Follow :  
×

Share


Credit: IPL + Twitter | Image: self

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु एक बार फिर आमने-सामने आए। और अबकी बार विराट कोहली ने अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से अदब से हराया। आरसीबी और लखनऊ के बीच मुकाबला 1 मई को खेला गया। इसी दिन आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का जन्मदिन होता है। मैच के दौरान कैच लपकने के बाद से विराट कोहली ने बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया तो वो शरमा गईं। 

कल अनुष्का शर्मा अपना 35वां जन्मदिन मना रही थी। विराट कोहली ने उनके बर्थडे पर पहले सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया उसकेबाद से जब अनुष्का शर्मा विराट कोहली को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंची तो विराट कोहली ने अपने अंदाज में अनुष्का को विश किया। लखनऊ के खिलाफ आईपीएल मैच में विराट कैच लपकते ही जश्न मनाते हुए दिखाई दिए और उन्होंने इसी खुशी में अपनी वाइफ अनुष्का को एक फ्लाइंग किस दिया। विराट-अनुष्का का यह रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

 

कोहली ने लखनऊ के खिलाफ दो जबरदस्त कैच लेने के बाद स्टेडियम में मौजूद अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस भेजा, जिसके बाद अनुष्का ने भी उनकी हौसलावजाही की। कोहली ने पहला कैच चौथे ओवर में लिया। जब ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की तीसरी गेंद पर लखनऊ के कार्यवाहक कप्तान क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) आगे बढ़कर इनसाइट आउट शॉट खेलने की कोशिश लॉन्ग ऑफ पर कोहली के हाथों कैच आउट हुए।

ये पढ़ें- Kohli-Gambhir Fight: लखनऊ का पारा हुआ हाई, जब कोहली-गंभीर में हुई लड़ाई, Video Viral

दूसरा कैच अगले ही ओवर में आया। जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की पहली गेंद पर आयुष बदोनी (Ayush Badoni) ड्राइव लगाने की कोशिश में कवर्स पर कोहली के हाथों कैच आउट हुए। कोहली ने दूसरा कैच लेने के बाद अनुष्का की तरफ देखकर फ्लाइंग किस किया। जिसके बाद अनुष्का शर्मा शर्म से लाल हो गईं। 

ये पढ़ें- कौन हैं Naveen-ul-Haq? जिसपर इतना गुस्सा हुए कोहली कि रोकना हुआ मुश्किल

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 2 May 2023 at 08:21 IST