'बाबा जी का ठुल्लू' और स्कोर बोर्ड! बीच मैदान पर दिखा विराट कोहली और शुभमन गिल का अनोखा अंदाज; VIDEO वायरल

Virat Kohli and Shubman Gill: बीते गुरुवार को आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली ने शुभमन गिल का कैच पकड़ा था। अब दोनों की मस्ती वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


बीच मैदान पर दिखा विराट कोहली और शुभमन गिल का अनोखा अंदाज | Image: Social Media

Virat Kohli and Shubman Gill: आईपीएल 2026 में गुरुवार को 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच खेला। इस मैच में RCB को 4 विकेट से हार का समाना करना पड़ा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने GT को 156 रन का टारगेट दिया था, जिसे गुजरात ने आसानी से 15.5 ओवर में 6 विकेट के बना लिया।

इस मैच में शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 43 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और अंत में विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए। कैच के बाद विराट ने अग्रेसिव अंदाज में इस विकेट को सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद उनका वीडियो खूब वायरल हुआ।

अब विराट कोहली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट को देखा जा सकता है कि वो शुभमन गिल को इशारा करते हुए 'बाबा जी का ठुल्लू' बोलना चाहते हैं। वहीं, शुभमन गिल विराट को स्कोर बोर्ड की तरफ देखने को बोलते हैं।

विराट-शुभमन की मस्ती

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को देखकर 'बाबा जी का ठुल्लू' मजाकिया अंदाज में इशारा कर रहे हैं। इसके बाद पवेलियन में बैठे शुभमन गिल शायद स्कोर बोर्ड की तरफ इशारा कर रहे हैं कि हम मैच जीत रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि विराट, शुभमन गिल की नकल भी उतार रहे हैं।

 

शुभमन गिल की जीत का जश्न वायरल 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली के घूरने वाली तस्वीर को भी डाला है। इसके साथ ही गिल ने कैप्शन में लिखा 'प्ले होल्ड जेसन होल्डर बोल्ड परफॉरमेंस बाय टीम टुनाइट'।

गिल की शानदार पारी

शुभमन गिल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड की धुनाई शामिल थी। इस मैच में जब गिल 43 रन पर थे, तब उन्होंने एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन कोहली ने कवर पर उनका शानदार कैच पकड़ लिया और आक्रामक जश्न मनाया था। 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के गुस्से पर शुभमन गिल का रिएक्शन, गिल के 9 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 May 2026 at 19:52 IST