अपडेटेड 21 March 2026 at 16:28 IST
IPL 2026: मैं 2-3 हजार रन मारूंगा... आगाज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कितना बड़ा टारगेट रख दिया, रविंद्र जडेजा भी मुस्कुराने लगे; VIDEO
Vaibhav Suryawanshi: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक मजाकिया बयान से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। वैभव ने कहा इस सीजन 2000-3000 रन बनाना चाहते हैं।
Vaibhav Suryawanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होने वाला है।
इस बीच आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से गदर मचा दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महज 14 साल के इस बल्लेबाज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस सीजन में 2000 से 3000 रन मारना चाहते हैं। वैभव का बयान भले ही मजाकिया अंदाज में आया है, लेकिन उनका आत्मविश्वास देखने लायक है।
आईपीएल 2026 में 2-3 हजार रन मारूंगा
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम में वैभव से पूछा गया कि इस सीजन उनका क्या लक्ष्य है। इस सवाल का जवाब देते हुए वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा 'अगर आप ये सवाल पूछेंगे तो मैं बोलूंगा एक बल्लेबाज के तौर पर 2000 या 3000 रन तो बनाना ही चाहेंगे। वैभव का जवाब सुनकर बगल में बैठे रविंद्र जडेजा भी मुस्कुराने लगे।
टीम के लिए ट्रॉफी जीतना लक्ष्य
हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के कार्यक्रम में वैभव ने यह भी बोला कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा उनका असली लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करने का लक्ष्य है। ऐसा में कहा जा रहा है कि वैभव को न सिर्फ रन बनाने की ललक है, बल्कि टीम के लिए ट्रॉफी जीतना भी लक्ष्य है।
पिछले सीजन में वैभव ने 35 गेंदों में जड़ा था शतक
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में जमकर धमला मचाया था। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और उसके बाद महज 35 गेंदों में शतक जड़कर तलहका मचा दिया। ऐसे में अब देखना है कि आईपीएल 2026 में वैभव कमाल करते हैं या नहीं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 16:28 IST