LSG vs RR: 'लखनऊ के नवाबों' के सामने राजस्थान के 'रजवाड़े', इस महारिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजरें

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वैभव ने अभी तक 6 मैचों की 6 पारियों में करीब 236.54 की स्ट्राइक रेट से 246 रन ठोक दिए हैं।

Follow :  
×

Share


वैभव सूर्यवंशी की नजरें इस महारिकॉर्ड पर | Image: AP

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 32वां मुकाबला 23 अप्रैल बुधवार को राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जो लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम होगा। इस मैच में दोनों टीमें अपनी-अपनी पिछली हार को भूलकर वापसी करना चाहेगी।

इस अहम मुकाबले में फैंस की नजरें सबसे अधिक राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं, क्योंकि इस मुकाबले में वैभव के पास इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा अवसर भी है। वैभव इस समय अपने करियर के दो सबसे बड़े मील के पत्थरों के बेहद करीब खड़े हैं।

आईपीएल में 500 रन के करीब

वैभव ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था, लेकिन इस सीजन अधिक मैच नहीं खेल पाए थे। वैभव ने अब तक 13 आईपीएल पारियों में 498 रन बना चुके हैं। अगर वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2 रन बना लेते हैं, तो 500 रन पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

छक्कों के आंकड़ों पर रहेगी नजर

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 500 रन पूरा करने ही नहीं, बल्कि वैभव की नजरें छक्कों के आंकड़ों पर भी होगी। अब तक वैभव ने करीब 220.35 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 छक्के ठोक दिए हैं। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 छक्के लगाते हैं, तो 50 छक्के जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन जाएंगे।

वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल के इतिहास में अपनी शुरुआती 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वैभव के नाम है। वैभव ने इन 13 पारियों में अविश्वसनीय 44 छक्के जड़े हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं।

6 पारियों में 246 रन ठोक डालें

आईपीएल 2026 में वैभव ने अपनी 6 पारियों में 246 रन ठोक डालें हैं। इस दौरान वैभव ने 6 पारियों में 20 छक्के और 24 चौके लगाए हैं। अभी तक उनका सर्वोच्च स्कोर: 76* (26 गेंदें) रहा है। इस दौरान 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: MI का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार! वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ उतरेगा यह खूंखार ओपनर, अकेले दम पर पलट देता है बाजी

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 April 2026 at 18:13 IST