CSK के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धूम मचा दी। मैच खत्म होने के बाद वैभव ने बताया मैच में किस प्लान के तहत मैदान में उतरे थे।

Follow :  
×

Share


CSK के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? | Image: X/IPL

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। राजस्थान रॉयल्स की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा और अहम योगदान रहा। 

चेन्नई के खिलाफ वैभव ने करीब 305 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में ताबड़तोड़  52 रनों की पारी खेलकर फिर से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वैभव ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए। अपनी तूफानी पारी से चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर लेने के बाद वैभव काफी खुश थे। अपनी धमाकेदार पारी के बाद वैभव ने बताया मैच के लिए क्या गेम प्लान था।

पावरप्ले को बड़ा बनाया जाए-वैभव

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद RR के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनका प्लान था कि पावरप्ले को बड़ा बनाया जाए। विकेट थोड़ी स्टिकी थी, लेकिन गेंद बल्ले पर या रही थी। डिफेंस का प्लान था, लेकिन पावरप्ले को बड़ा बनाना था।'

वैभव सूर्यवंशी का क्या था गेम प्लान

वैभव सूर्यवंशी से जब टीम के बड़े खिलाड़ी या सपोर्टिंग स्टाफ के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा संगाकारा सर और सभी ने बोला कि तुम्हें बैक कर रहे हैं. तुम्हें जो आता है, वह करो। आगे वैभव ने कहा 'मैदान पर अभ्यास करने का अधिक मौका मिला, जिसके चलते परिस्थितियों को पढ़ते हुए अपना गेम खेला।'

चेन्नई सुपर किंग्स महज 127 रन पर ढेर

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की पूरी टीम महज 127 रन पर ढेर हो गई। चेन्नई की तरफ से जेमी ओवरटन ने सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली। चेन्नई के जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर 8 विकेट से मैच को जीत लिया। 

ये भी पढ़ें: MI के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने टोका फिर... VIDEO
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 16:30 IST