'वैभव सूर्यवंशी के लिए 10 करोड़ का बजट तैयार था लेकिन...',राजस्थान रॉयल्स के खुलासे से वंडर बॉय को लगेगा शॉक

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च 2026 को 15 साल के हो गए हैं। पिछले साल उन्होंने ताबड़तोड़ शतक लगाकर सभी को चौंका दिया था। अब राजस्थान रॉयल्स ने बताया है कि वैभव को खरीदने के लिए कितना बजट तैयार था।

Follow :  
×

Share


वैभव सूर्यवंशी की नीलामी पर राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला बयान | Image: X/@rajasthanroyals

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब 13 साल की उम्र में IPL ऑक्शन में बिके और 14 साल की उम्र में अपने पहले ही सीजन में 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा, तो फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई। हाल ही में वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में महज 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी जीता था। वहीं, अब आईपीएल 2026 में वैभव राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों में सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं। वैसे तो राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.1 करोड़ में खरीदा था, लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स के खुलासा किया है कि उनके लिए 10 करोड़ का बजट तैयार था।

10 करोड़ का बजट तैयार था

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जुब‍िन भरुचा ने खुलासा किया कि अक्टूबर 2024 में ट्रायल के दौरान ही वैभव ने सबका ध्यान खींच लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि टीम वैभव सूर्यवंशी को खरीदने के लिए 10 करोड़ का बजट लेकर तैयार थी।  

यशस्वी-सैमसन की याद दिलाया

जुब‍िन भरुचा यह भी बताया कि जब ट्रायल के दौरान वैभव को देखा तो वैभव की पहली ही गेंद ने उन्हें यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की याद दिला दी। इन दोनों ने अपने ट्रायल में पहली गेंद पर कुछ अलग किया था, वैसा ही वैभव ने किया। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान एक गेंदबाज ने 157 KPH की रफ्तार से गेंद डाली, जिसे वैभव ने सीधे साइट स्क्रीन के ऊपर छक्का जड़ दिया।

आईपीएल 2026 में 2-3 हजार रन मारूंगा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम में वैभव से पूछा गया कि इस सीजन उनका क्या लक्ष्य है? इस सवाल का जवाब देते हुए वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा 'अगर आप ये सवाल पूछेंगे तो मैं बोलूंगा एक बल्लेबाज के तौर पर 2000 या 3000 रन तो बनाना ही चाहेंगे। वैभव का जवाब सुनकर बगल में बैठे रविंद्र जडेजा भी मुस्कुराने लगे थे।

राजस्थान रॉयल्स का पूरा IPL 2026 शेड्यूल

  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी) — रात 7:30 बजे  
  • 4 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद) — रात 7:30 बजे  
  • 7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी) — रात 7:30 बजे  
  • 10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी) — रात 7:30 बजे  
  • 13 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (हैदराबाद) — रात 7:30 बजे  
  • 19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (कोलकाता) — दोपहर 3:30 बजे  
  • 22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (लखनऊ) — रात 7:30 बजे  
  • 25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 28 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (न्यू चंडीगढ़) — रात 7:30 बजे  
  • 1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली) — रात 7:30 बजे  
  • 19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुंबई) — दोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: IPL 2026: इन 4 टीमों के सिर सजेगा प्लेऑफ का ताज? आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट से पहले ही कर दी बड़ी भविष्यवाणी

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 21:45 IST