RR vs DC: पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा ध्वस्त! वैभव सूर्यवंशी रचेंगे नया इतिहास, बस एक कदम की दूरी
Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाका कर रहे राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक और बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब हैं। दिल्ली के खिलाफ उनके पास एक नया इतिहास रचने का मौका है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खूब धमाल मचा रहे हैं। लगभग हर मुकाबले में वो विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने महज 16 गेंद में ताबड़तोड़ 43 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के भी जड़े।
पंजाब किंग्स के खिलाफ भले ही वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूक गए, वो लेकिन अब एक ऐसे शतक के करीब है जिसकी वजह से कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। जी हां, अगर आज 1 मई, 2026 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ एक छक्का जड़ देते हैं, तो एक नया इतिहास रच देंगे।
वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ एक 'SIX' से दूर
आपको बता दें कि पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 43 रन की पारी में कुल 5 छक्के ठोके। इन पांच छक्कों के साथ उनके टी20 में (27 पारियों) में 99 छक्के हो गए हैं। टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने और वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से ये वैभव अब सिर्फ 1 कदम दूर है।
जी हां, वेस्ट इंडियज के पूर्व खतरनाक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने टी20 में 843 गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया बनाया है और वहीं, वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 511 गेंदों में 99 छक्के जड़ दिए हैं। ऐसे में अगर वैभव दिल्ली के खिलाफ सिर्फ एक छक्का लगाते ही पोलार्ड का रिकार्ड तोड़ देंगे।
वैभव सूर्यवंशी का IPL रिकॉर्ड
आईपीएल की बात करें तो वैभव का या दूसरा आईपीएल सीजन है। अपने आईपीएल करियर में अभी तक सिर्फ 16 मैच खेले हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
आईपीएल 2026 में 35 गेंदों में शतक लगाया था, जो IPL इतिहास में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे कम गेंदों में शतक है। वहीं, आईपीएल 2026 में 36 गेंदों में शतक जड़ा दिया, जो भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे कम गेंदों में शतक है। आईपीएल करियर में अभी तक वो 61 छक्के और 52 चौके लगा चुके हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 May 2026 at 17:25 IST