अपडेटेड 20 March 2026 at 22:08 IST
VIDEO: 'दो महीने साथ रहेंगे माही भाई!' संजू और धोनी की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर, क्या है पूरा मामला?
Sanju Samson And MS Dhoni: आईपीएल के पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने वाले संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच संजू और महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Sanju Samson And MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। आईपीएल का 19 वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 28 मार्च को होने वाला है।
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फैंस के लिए एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसका इंतजार बेसब्री से था। राजस्थान रॉयल्स (RR) से ट्रेड डील के माध्यम से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हुए संजू सैमसन चेन्नई के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें संजू और धोनी एक दूसरे से खुशनुमा बात कर रहे हैं।
‘थाला-चेट्टन’ की जोड़ी ने फैंस की धड़कनें बढ़ाई
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2026 किसी सपने से कम नहीं होने वाला है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार संजू चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वो करीब दो महीने तक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ समय बिताएंगे और कुछ बेहतरीन टिप्स भी सीखेंगे।
वहीं, वायरल वीडियो में संजू सैमसन और धोनी एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए बात कर रहे हैं, जिसे ‘थाला-चेट्टन’ (धोनी-संजू) को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर थाला-चेट्टन कई घंटों तक खूब ट्रेंड भी किया। आपको बता दें कि मलयालम में ‘चेट्टन’ का मतलब बड़ा भाई होता है।
धोनी के साथ खेलने पर क्या बोले संजू?
इससे पहले संजू सैमसन ने धोनी के साथ पूरा सीजन बिताने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की थी। संजू से कुछ दिन पहले ही कहा था कि 'मैंने माही भाई से कई बार बात की है और भारतीय टीम में उनके साथ रहा हूं, लेकिन यह पहली बार होगा जब हम पूरे दो महीने एक साथ बिताएंगे।' यह तय है कि धोनी के पास जिस तरह का अनुभव है, उससे आने वाले समय में संजू को जरूर फायदा मिलेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 शेड्यूल
- 30 मार्च 2026: सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स, गुवाहाटी
- 3 अप्रैल 2026: सीएसके बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई
- 5 अप्रैल 2026: आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु
- 11 अप्रैल 2026: सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 22:08 IST