अपडेटेड 19 March 2025 at 12:41 IST
IPL 2025 से पहले बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, सूर्यकुमार यादव को मिली जिम्मेदारी, जानें वजह
IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपने ने कप्तान को लेकर चर्चा में हैं।
IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपने ने कप्तान को लेकर चर्चा में हैं। सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से हार्दिक पांड्या से कप्तानी की कुर्सी छीन ली है।
इससे पहले जब टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा था तो उस वक्त भी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के टी20 कप्तान बनने वाले थे पर आखिरी वक्त पर समय बदल गया और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तान बन गए।
हार्दिक पांड्या ने की पुष्टि
ठीक उसी तरह अब आईपीएल के 18वें सीजन के पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कमान संभालते दिखेंगे। इस खबर की पुष्टि हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 में पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
हार्दिक पांड्या क्यों नहीं कर रहे कप्तानी
पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या ने कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस में वापसी की थी। इस वजह से जमकर विवाद भी हुआ था। जिसका नतीजा ये रहा कि रहा कि मुंबई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पांड्या की कप्तानी में MI आखिरी स्थान पर रही। इतना ही नहीं, कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या तीन बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए गए।
नियमों के मुताबिक, अगर 3 बार ऐसा होता है तो टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाता है, साथ ही एक मैच के लिए बैन भी किया जाता है। पांड्या ने स्लो ओवर रेट की तीसरी गलती ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में की थी। अब इस सीजन में उस सजा को भुगतने के लिए पांड्या को सीएसके के खिलाफ ओपनर मुकाबले में बाहर बैठना पड़ेगा और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते दिखेंगे।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 19 March 2025 at 12:33 IST