जिस रोहित से डरते हैं दुनियाभर के गेंदबाज, उसने नारायण के आगे टेके घुटने, इतने बार हुए शिकार
IPL 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
MI vs KKR: आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
आईपीएल 2024 में केकेआर के सुनील नारायण न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज के मुकाबले में उनका बल्ला तो कुछ खास कमाल नही कर पाया लेकिन सुनील नारायण ने अपनी गेंद से जादू दिखाते हुए उस बल्लेबाज को आउट कर एक रिकॉर्ड दर्ज किया जिसके आगे दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज पानी भरते हैं। ये बल्लेबाज कोई और नही बल्कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं।
नारायण ने रोहित का किया शिकार
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 8 बार आउट कर चुके हैं। ये तो हुआ आईपीएल की बात, टी20 क्रिकेट में भी सुनील नारायण का रोहित शर्मा से 36 का आंकड़ा है। रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट में सुनील नारायण 10 बार आउट कर चुके हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाज को आउट करने वाले गेंदबाज
8 - नारायण vs रोहित*
7- जहीर vs धोनी
7-संदीप vs कोहली
7- मोहित vs रायडू
7- अश्विन vs उथप्पा
7- मिश्रा vs रोहित
7-बुमराह vs पंत
7- भुवी vs रहाणे
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार किसी गेंदबाज द्वारा बल्लेबाज को आउट करने का रिकॉर्ड
- कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो 10 बार आउट कर चुके हैं।
- रोहित शर्मा को सुनील नारायण 10 बार आउट कर चुके हैं।
- शेन वॉटसन को सुनील नारायण 9 बार आउट कर चुके हैं।
केकेआर ने दिया 170 रनों का टारगेट
बात करें मुकाबले की तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और मुंबई इंडियंस के सामने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए केकेआर ने 170 रनों का टारगेट दिया। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 3 May 2024 at 22:55 IST