अपडेटेड 18 May 2024 at 21:32 IST

IPL 2024: LSG के खिलाफ गरजे रोहित तो सुनील गावस्कर ने की तारीफ, जानिए क्या कहा?

रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली, जिसकी सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की है। गावस्कर ने इसे T20 वर्ल्ड कप के लिहाज से अच्छा बताया है।

Follow :  
×

Share


गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ | Image: IPL/X

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए IPL के मौजूदा सीजन का दूसरा चरण अच्छा नहीं रहा है। रोहित दूसरे चरण में बल्ले के साथ जूझते नजर आए, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में रोहित ने हिटमैन अवतार दिखाया और बता दिया कि वो क्या चीज हैं। 

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) देर से फॉर्म में लौटे, लेकिन महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि अगले महीने होने वाले T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहला उनका फॉर्म में आना उनके और भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए अच्छा संकेत है। 

IPL 2024 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन 

IPL के इस सीजन के पहले चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 105 रन बनाने वाले रोहित (Rohit) दूसरे चरण में 7 में से 4 मैचों में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। उन्होंने हालांकि आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 38 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 68 रन बनाए। गावस्कर ने रोहित की इसी पारी की जमकर तारीफ की है। 

रोहित को लेकर क्या बोले गावस्कर? 

गावस्कर ने IPL के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोटर्स पर बातचीत के दौरान कहा- 

ये देखकर अच्छा लगा। मुंबई इंडियंस तो अब क्वालीफाई नहीं कर सकती, लेकिन 15 दिन बाद T20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा। आप यही चाहते हैं। रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की दरकार होती है, ताकि निचले दर्जे के बल्लेबाज आकर फिनिशर की भूमिका निभा सकें। 

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस इस बार IPL में 5 मैच भी नहीं जीत सकी। मुंबई ने अपने 14 में से 10 मैच हारे और सिर्फ 4 में ही जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup के लिए इस तारीख को अमेरिका रवाना होंगे IPL अभियान खत्म कर चुके भारतीय खिलाड़ी
 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 18 May 2024 at 21:32 IST