IPL 2026: मुंबई इंडियंस में होगी भारी उठापटक? हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर छिड़ी नई बहस तो इन दिग्गजों ने दे दी ये सलाह

IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। हार्दिक पंड्या को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत से लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी बात कह दी है।

Follow :  
×

Share


IPL से पहले मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी को लेकर छिड़ी नई बहस | Image: Social media

Mumbai Indians Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन-19 का आगाज चार दिन बाद यानि 28 मार्च से शुरू होने वाला है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल की तैयारी में लगभग सभी टीमें जुट गई है। मुंबई इंडियंस (MI) भी पूरी तैयारी में है। हालांकि, आईपीएल स्टार्ट होने से पहले पांच बार की चैंपियन MI की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। इस आईपीएल में फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपने के पक्ष में हैं। इस मुद्दे पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत से लेकर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक को सलाह दे डाली है।

MI की कप्तानी पर रविचंद्रन अश्विन ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन सूर्यकुमार को कप्तान बनाए जाने के पक्ष में दिखाई दिए। अश्विन ने यूट्यूब शो में कहा 'सूर्यकुमार की कप्तानी में जुलाई 2024 से भारतीय टीम कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान टीम ने एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे टाइटल भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाना चाहिए। हालांकि, आगे उन्होंने यह भी कहा कि 'हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पहले ही सीजन में खिताब दिलाया था और दूसरे सीजन में फाइनल तक भी पहुंचाया था।'

MI की कप्तानी पर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने क्या कहा?

टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर भी सलाह दी है। श्रीकांत के मुताबिक हार्दिक को आईपीएल 2026 में खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें टीम की जिम्मेदारी भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंप देनी चाहिए।'

हार्दिक पांड्या पर होगा दबाव

मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी को लेकर छिड़ी नई बहस के चलते हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़ते हैं या नहीं, यह तो आगे मालूम चल ही जाएगा। फिलहाल, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में ही खेलते नजर आएंगे। इस बीच यह भी देखना होगा कि हार्दिक पंड्या दबाव में टीम को कैसे संभालते हैं  

मुंबई इंडियंस का मैच शेड्यूल

  • 29 मार्च 2026: MI vs कोलकाता नाइटराइडर्स-मुंबई
  • 4 अप्रैल 2026: दिल्‍ली कैपिटल्‍स vs MI-दिल्‍ली
  • 7 अप्रैल 2026: राजस्‍थान रॉयल्‍स vs MI-गुवहाटी
  • 12 अप्रैल 2026: MI vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-मुंबई

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को लेकर RCB के स्टार खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, वायरल बयान से फैंस के बीच मची खलबली
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 21:57 IST