SRH vs RCB: ईशान किशन का दिखा 'रौद्ररूप', SRH ने RCB को दिया 256 का लक्ष्य, अभिषेक-क्लासेन ने भी उड़ाया गर्दा
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जा रहा है। मैच में SRH ने RCB को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में पहले अभिषेक और उसके बाद ईशान और क्लासेन ने जमकर गर्दा उड़ाया।
SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने बेंगलुरु को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच में ईशान किशन से लेकर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्दशतकीय पारी खेली।
इससे पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस मैच में ईशान किशन ने 79 रन की पारी, अभिषेक शर्मा ने 56 रन और हेनरिक क्लासेन ने 51 रन की तूफानी पारी खेली।
ईशान किशन का दिखा 'रौद्ररूप'
इस मैच में ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 46 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 79 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 171.74 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
अभिषेक-क्लासेन ने भी उड़ाया गर्दा
ईशान किशन के अलावा, इस मैच में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने भी जमकर गर्दा उड़ाया। जहां, अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन (4 चौके, 5 छक्के) बनाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी ताबड़तोड़ 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौक और 5 छक्के लगाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 22 May 2026 at 21:24 IST