SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स औंधे मुंह गिरी, हैदराबाद पहुंची टॉप पर, SRH ने PBKS को 33 रन से हराया
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: आईपीएल के 49वें मुकाबले में हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया, जिसे हैदराबाद ने आसानी से 33 रन से जीत लिया। पंजाब की यह लगातार तीसरी हार है।
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार, 5 मई को 49वां मुकाबला सनाइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया, जिसे हैदराबाद में आसानी से 33 रन से जीत लिया। यह पंजाब की लगातार तीसरी हार है। वहीं, जीत के बाद हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है।
इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनाइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की पलटन 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 202 रन ही बना पाई और हैदराबाद ने इस मैच को आसानी से 33 रन से जीत लिया।
ईशान किशन-हेनरिक क्लासेन ने उड़ाया गर्दा
पंजाब के खिलाफ 235 रन का लक्ष्य खड़ा करने में सबसे अहम योगदान हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन रहा है। मैच में हेनरिक क्लासेन ने महज 43 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 69 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
क्लासेन के अलावा, SRH के ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 55 रन बनाए, इन दोनों के दम पर SRH पंजाब के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सका।
कूपर कोनोली का शतक जीत न दिला सका
हैदराबाद के 236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हालांकि, एक साइड से कूपर कोनोली पंजाब के लिए लड़ते रहे और उन्होंने नाबाद 107 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए। हालांकि, कूपर कोनोली अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें।
पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद टॉप पर
इस जीत के बाद सनाइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में 14 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद ने अभी तक 11 मैच में से 7 में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, यह पंजाब की लगातार तीसरी हार है। इस हार के बाद पंजाब टॉप नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 6 May 2026 at 23:11 IST