SRH vs LSG IPL 2026: हैदराबाद की ओपनिंग रही फ्लॉप, लेकिन क्लासेन और रेड्डी की शतकीय साझेदारी से लखनऊ को 157 का टारगेट
SRH vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीत कर बॉलिंग चुना था।
SRH vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। सनराइजर्स ने अपना पिछला मैच जीता था, जबकि लखनऊ को अभी पहली जीत की तलाश है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीत कर बॉलिंग चुना था। जिसमें ऋषभ पंत की टीम ने सनराइजर्स को 156/9 के स्कोर पर रोक दिया।
हैदराबाद ने की खराब शुरुआत
मैच में पहले बैटिग करने उतरी हैदराबाद की टीम की ओपनिंग खास नहीं रही और पहले ओवर में अभिषेक शर्मा (0), तीसरे ओवर में ट्रेविस हेड (7) और चौथे ओवर में ईशान किशन (1) जल्दी ही आउट हो गए। पावरप्ले में टीम के मात्र 11 रन पर ही तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद लियाम लिविंग्सटोन भी कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 14 रन बनाकर दिग्वेश सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों आउट हो गए।
हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी की दमदार पारी
हालांकि पांचवे विकेट के लिए आए हेनरिक क्लासेन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) के बीच इस दौरान शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने टीम के लिए मात्र 63 गेंदों में 116 रन की पार्टनरशिप की और खूब चौके-छक्के बरसाए। जो हैदराबाद के लिए पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं रेड्डी ने 33 दों में 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 56 रन बनाए। जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब रही।
लखनऊ के गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट झटके और हैदराबाद को खूब परेशान किया। वहीं मणिमारन सिद्धार्थ और दिग्वेश सिंह राठी को इस दौरान 1-1 विकेट मिला
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 17:21 IST