SRH vs KKR: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, SRH को 7 विकेट से रौंदा, रघुवंशी-वरुण चमके
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल में रविवार को सनराइज हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया, जिसे कोलकाता ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया है।
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने थे, जिसे कोलकाता ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही आईपीएल 2026 में कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगा ली है।
इससे पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई। SRH टीम 19 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर ली। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे ने जिताऊ पारी खेली।
अंगकृष रघुवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी
कोलकाता को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका अंगकृष रघुवंशी ने निभाई। उन्होंने शानदार 59 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पाँच चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, अंगकृष रघुवंशी के अलावा, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 43 रनों की पारी में 4 चौके और एक छक्के लगाए। हालांकि, अंत में रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन ने टीम को जीत दिलाई।
हैदराबाद की टीम 165 रन पर सिमटी
इस मैच में हैदराबाद के कई बल्लेबाजों ने निराश किया। अभिषेक शर्मा (15 रन) से लेकर हेनरिक क्लासेन (11 रन), स्मरण रविचंद्रन (4 रन) और अनिकेत वर्मा (6) ही बनाए। हालांकि, ट्रेविस हेड ने 61 रन और ईशान किशन ने 42 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को हार से नहीं बचा सकी।
गेंदबाजी में वरुण-नारायण चमके
हैदराबाद को महज 156 रनों पर रोकने का काम मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बखूबी किया। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वरुण ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण के अलावा, कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट और सुनील नारायण ने 2 विकेट अपने नाम किए। अब इस जीत के साथ ही आईपीएल 2026 में कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगा ली है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 May 2026 at 19:03 IST