विराट कोहली के गुस्से पर शुभमन गिल का रिएक्शन, गिल के 9 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल
IPL 2026: बीते गुरुवार को आईपीएल में विराट कोहली ने जब शुभमन गिल का कैच पकड़ा था, तब उन्होंने काफी अग्रेसिव सेलिब्रेट किया था। उसके बाद GT की जीत के बाद कप्तान गिल का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार 31, अप्रैल को 42वां मैच गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में RCB को 4 विकेट से हार का समाना करना पड़ा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने GT को 156 रन का टारगेट दिया था, जिसे गुजरात ने आसानी से 15.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 43 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। इस बीच जब विराट कोहली ने गिल का कैच पकड़ा तो विराट ने उन्हें घूरा और अग्रेसिव अंदाज में इस विकेट को सेलिब्रेट किया था। गिल ने जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गिल ने विराट के अग्रेसिव अंदाज वाला फोटो भी शेयर किया है।
प्ले होल्ड जेसन होल्डर बोल्ड परफॉरमेंस...- शुभमन गिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली के घूरने वाली तस्वीर को भी डाला है। इसके साथ ही गिल ने कैप्शन में लिखा 'प्ले होल्ड जेसन होल्डर बोल्ड परफॉरमेंस बाय टीम टुनाइट'।
सोशल मीडिया पर वायरल
शुभमन गिल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस को गिल का पोस्ट पसंद आ रहा है, तो कई लोग इसपर मजे भी ले रहे हैं। एक फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'दम है तो ईमानदारी से जीतता।' एक अन्य फैंस ने लिखा 'गिल ने विराट का फोटो इसलिए डाला क्योंकि वो अपना आईडी प्रमोट करना चाहते हैं।'
सस्ते में निपटी RCB
बात करें इस मैच के बारे में तो पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 15.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं, इस मैच में विराट कोहली ने 28 रन बनाए थे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 May 2026 at 16:12 IST