'पूरी दुनिया ने आपकी प्रतिभा देखी...,' लखनऊ के खिलाफ वैभव के 93 रन की तूफानी पारी से LSG के मालिक भी हुए मुरीद

Sanjiv Goenkas To Vaibhav Suryavanshi: जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से तूफानी पारी खेली। वैभव की धमाकेदार पारी के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने उनकी जमकर तारीफ की है।

Follow :  
×

Share


लखनऊ के खिलाफ वैभव के 93 रन की तूफानी पारी से LSG के मालिक भी हुए मुरीद | Image: @DrSanjivGoenka

Sanjiv Goenkas To Vaibhav Suryavanshi: जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)  को 7 विकेट से मात दी। इस मैच में वैभव ने अपनी धमाकेदार पारी से खूब सुर्खियां बटोरी। 

15 साल की उम्र में ही वैभव ने अपने बेखौफ बल्लेबाजी से कई दिग्गज-दिग्गज गेंदबाजों के छक्के उड़ा रहे हैं। बीते मंगलवार को वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली खेली, जिसके चलते राजस्थान आसानी से मैच को जीत गई। इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव की जमकर तारीफ की। उनके एक्स पोस्ट में लिखा 'देश को आपमें भविष्य नजर आता है।'

LSG के मालिक ने वैभव को क्या बोला?

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेलने के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव के लिए एक्स पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "पूरी दुनिया ने आपकी प्रतिभा देखी है। देश को आपमें भविष्य नजर आता है। इतनी कम उम्र में ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर है और वो भी बेहद सक्षम कंधों पर।"

आगे उन्होंने कहा "अपनी मासूमियत को बरकरार रखें, अपनी प्रतिभा को निखारते रहें, और दुनिया आपके कदमों में नतमस्तक होगी। वैभव, आपके लिए प्रार्थना, आशीर्वाद और प्यार।"

93 रनों की तूफानी पारी से दिलाई जीत

मैच में लखनऊ ने राजस्थान के सामने 221 रनों न का लक्ष्य खड़ा किया था। इस मैच में वैभव ने महज 38 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली। इस दौरान वैभव के बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले। अंत में राजस्थान ने इस मैच को 19.1 ओवर में 3 विकेट के जीत हासिल कर ली।

अंक तालिका में चौथे स्थान पर RR

अगर बात करें इस जीत के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स कहां है, तो इस जीत के बाद RR 13 मैचों में 7 में जीत और 6 में हार के बाद 14 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। अभी राजस्थान का एक मैच मचा हुआ। जीत के बाद ही प्लेऑफ में राजस्थान के पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के 'A' वाले सेलिब्रेशन का खुला राज, खुद बताया मैदान पर किया वो इशारा किसके लिए था
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 16:17 IST