अपडेटेड 21 March 2024 at 16:57 IST

शतकधारी, ऑरेंज कैप विनर; शानदार है CSK के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का IPL रिकॉर्ड

एमएस धोनी की जगह CSK के नए कप्तान बने रुतुराज गायकवाड़ का IPL रिकॉर्ड शानदार है और इसी को देखते हुए उन पर भरोसा किया गया है और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Follow :  
×

Share


रुतुराज गायकवाड़ बने CSK के नए कप्तान | Image: BCCI

Ruturaj Gaikwad Appointed new captain of CSK in place of MS Dhoni: IPL 2024 के आगाज से ठीक एक दिन पहले बड़ा धमाका हुआ है। IPL से बहुत बड़ी खबर आई है। IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बदल गया है। एमएस धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ टीम के नए कप्तान बन गए हैं।

IPL और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए रुतुराज को कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया। 

धोनी ने सौंपी कप्तानी 

CSK की ओर से सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में बताया गया कि धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी है, हालांकि ये फैसला ज्यादा चौंकाने वाला नहीं था, क्योंकि धोनी ने पिछले दिनों एक पोस्ट में ये बता दिया था कि वो इस सीजन नए रोल में नजर आने वाले हैं, जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तभी से धोनी की कप्तानी को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थी और अब धोनी ने आधिकारिक तौर पर रुतुराज गायकवाड़ को CSK की कप्तानी सौंप दी है। 

5 साल से CSK का हिस्सा रुतरुाज

27 साल के रुतुराज गायकवाड़ पिछले 5 साल से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उन्होंने 2019 में CSK के साथ अपना IPL सफर शुरू किया था, हालांकि उन्हें खेलने का मौका 2020 सीजन में मिला। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया। रुतुराज ने अब तक कुल 52 IPL मैच खेले हैं और उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। रुतुराज IPL में एक शतक जड़ चुके हैं, जबकि 2021 सीजन में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप भी जीती थी। रुतुराज ने 2021 सीजन में 16 मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 635 रन बनाए थे। 

ओवरऑल बात करें तो वो अब तक IPL में 135.52 के स्ट्राइक रेट से 1797 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम 1 शतक और 14 अर्धशतक हैं। बता दें कि IPL में शतक बनाने का कारनामा बहुत कम भारतीय बल्लेबाजों ने ही किया है। रुतुराज के इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन पर भरोसा किया गया है और कप्तानी सौंपी गई है। 

ये भी पढ़ें- IPL से पहले रोहित शर्मा ने निकाल दी हार्दिक पांड्या की हवा, 'हिटमैन' अवतार में दिखाए तारे

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 16:48 IST