RR vs LSG: 10 छक्के 7 चौके..., वैभव सूर्यवंशी का 'तांडव', शतक से चूके, RR ने LSG को 7 विकेट से रौंदा
RR vs LSG: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे राजस्थान ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। राजस्थान की जीत में वैभव हीरो रहे।
RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 64वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसे राजस्थान ने आसानी से मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। राजस्थान की जीत में वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा।
इस मैच में राजस्थान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बैटिंग करने का न्योता दिया। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। राजस्थान की तरफ से वैभव ने शानदार 93 रनों की पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी शतक से चुके
राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका वैभव सूर्यवंशी ने निभाई। वैभव ने महज 38 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 93 रन बनाए। इस दौरान वैभव 244.74 की स्ट्राइक रेट से सात चौके और दस छक्के लगाए, जिसके दम पर राजस्थान ने आसानी से मैच को जीत लिया।
वैभव के अलावा, ध्रुव जुरेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने बनाद 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा, कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 43 रनों की उपयोगी पारी खेली।
मिचेल मार्श की पारी गई बेकार
लखनऊ को 220 तक के स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का सबसे अहम योगदान रहा। मिचेल मार्श ने महज 57 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 96 रन बनाए। हालांकि,उनकी पारी हार से नहीं बचा सकी। आपको बता दें कि लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
जीत के बाद राजस्थान कहां?
अगर बात करें इस जीत के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स कहां है, तो इस जीत के बाद RR 13 मैचों में 7 में जीत और 6 में हार के बाद 14 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। अभी राजस्थान का एक मैच मचा हुआ। जीत के बाद ही प्लेऑफ में राजस्थान के पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 May 2026 at 23:33 IST